Search

 
 
 

चक्रधरपुर : आरूवां गांव के गालुसाई में ट्रांसफॉर्मर का किया गया उद्घाटन

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : हतनातोड़ांग पंचायत के आरूवां गांव स्थित गालुसाई में शुक्रवार को बिजली ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर मौजूद जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हांसदा ने पूजा अर्चना कर व फीता काटकर ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया. इस मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि गांव का ट्रांसफॉर्मर खराब रहने से ग्रामीणों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा था. सुदूरवर्ती क्षेत्र रहने के कारण बिजली नहीं रहने से रात में परेशानियां होती थी. साथ ही बच्चों के पढ़ाई लिखाई पर भी असर पड़ रहा था. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-sunny-sinku-should-stop-misleading-the-public-pritam-bankira/">चाईबासा

: सन्नी सिंकु जनता को गुमराह करना बंद करें : प्रीतम बांकिरा

सही तरीके से बिजली का उपयोग करें ग्रामीण

गांव में नया बिजली ट्रांसफॉर्मर लगने से ग्रामीणों में खुशी है. जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हांसदा के प्रयास से ही नया बिजली ट्रांसफॉर्मर मिल पाया है. मौके पर जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हांसदा ने कहा कि ग्रामीण सही तरीके से बिजली का उपयोग करें. सरकार द्वारा 100 यूनिट की फ्री बिजली दी जा रही है. ग्रामीणों को कम बिजली खर्च पर ध्यान देना चाहिए ताकि इसका लाभ मिल सके. गालुसाई के मुंडा आलोक दोराई, दीउरी मोलाराम दोराई, मुस्कान दोराई, नीलसन उगुरसंडी, मनमोहन दोराई, सिकंदर गिलुआ, हिमानदार दोराई, सुशीला दोराई, सरस्वती दोराई के अलावे स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही