Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर आदिवासी हो समाज ने की बैठक

Chakradharpur (Rahul Hembrom) : आदिवासी हो समाज महासभा की एक बैठक बुधवार को मानकी मुंडा सभागार में समिति के अध्यक्ष श्रीराम सामाड़ की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को मनाने को लेकर चर्चा हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष आदिवासी दिवस के अवसर पर चक्रधरपुर प्रखंड के सिलफोड़ी गाँव के शांति नगर मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम का आयोजन सभी पदाधिकारी, नौकरी पेशा, समाजसेवी संगठन, जनप्रतिनिधि एवं मानकी मुंडा द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा. कार्यक्रम को किसी पार्टी आधारित या व्यक्तिगत सोच के आधार पर नहीं बल्कि आदिवासी समाज की सोच के साथ मनाया जाएगा.

22 जुलाई को समिति का होगा गठन, बनेगी रूपरेखा

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 22 जुलाई को सिलफोड़ी पंचायत भवन में पूर्वाह्न 11 बजे बैठक होगी. जिसमें आयोजन समिति का गठन किया जाएगा एवं कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी. बैठक में महासभा के प्रखंड अध्यक्ष दोराई हासदा, सिकंदर हासदा, अर्जुन हासदा, रविन्द्र डांगिल,जीवन बांकिरा, कश्मीर कांडेयांग, नीतिमा जोंको, माधो केराई, ज्ञानेंद्र कांडेयांग, माझीराम जोंको, विजय सिंह सामाड, सुरसिंह डांगिल, बिरसा गागराई, मारकोंडो सामाड, टाटराम सामाड, जितेश कुमार सामाड, आर्यन हासदा, सुनिया जोजो आदि उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही