Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : आदिवासी मुंडा समाज ने निकाली शोभायात्रा

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के पोड़ाहाट स्टेडियम में रविवार को आदिवासी मुंडा समाज पोड़ाहाट के तत्वाधान में बा: पोरोब मनाया गया. इस अवसर पर चक्रधरपुर के पोड़ाहाट स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा, पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा, देवेन्द्र नाथ सामंत, महाराजा मदरा मुंडा की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर व दीप जलाकर किया गया. वहीं आयोजन समिति की ओर से समाज के पदाधिकारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. रविवार शाम पोड़ाहाट स्टेडियम से विशाल शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा में आगे-आगे आदिवासी मुंडा समाज के मुख्य संरक्षक रामलाल मुंडा, अध्यक्ष श्याम सिंह मुंडा, सचिव चन्द्रशेखर दास समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हुए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/CKP-MUNDA-SAMAJ-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/agm-of-ramgarh-press-club-on-28th-may-formation-of-organizing-committee/">रामगढ़

प्रेस क्लब का एजीएम 28 मई को, आयोजन समिति का गठन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/CKP-MUNDA-SAMAJ-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में मुंडा समाज के लोग नगाड़ा,ढोल, मांदर की थाप पर पारंपरिक नृत्य करते हुये चल रहे थे. इस अवसर पर देर शाम तक पोड़ाहाट स्टेडियम कार्यक्रम आयोजित की गई. इस मौके पर आयोजन समिति के उपाध्यक्ष सुखनराम मुंडा, लालमोहन मुंडा, संगठन सचिव विशाल मुंडा, उप सचिव लखिन्द्र मुंडा, कोषाध्यक्ष सूरज मुंडा, उप कोषाध्यक्ष जगन्नाथ मुंडा, मीडिया प्रभारी सुखलाल लागुरी, कृष्णा सांडिल, सरदार मुंडा, अर्जुन मुंडा, संदीप शंख, गंगाधर नाग, माघो मुंडा, मदन मुंडा समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/CKP-MUNDA-SAMAJ-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : ममता">https://lagatar.in/mamta-said-we-are-not-safe-bjp-is-targeting-me-and-abhishek/">ममता

ने कहा, हम सुरक्षित नहीं, मुझे और अभिषेक को निशाना बना रही भाजपा

जम्बाईबुरु में मतदाता जागरूकता हेतु मैत्री फुटबॉल मैच का हुआ आयोजन

Kiriburu (Shailesh Singh) : सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में स्वीप गतिविधि के परिप्रेक्ष्य में अत्यन्त नक्सल प्रभावित सारंडा वन क्षेत्र स्थित जम्बाईबुरु में मतदाता जागरूकता हेतु मैत्री फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया . मौक़े पर जागरूक मतदाता, खिलाड़ियों और ग्रामीणों के द्वारा मतदान प्रतिज्ञा व सेल्फी लिया गया . फ़ुटबॉल मैच के माध्यम से उपस्थित ग्रामीणों के बीच मतदान करने को लेकर जागरूकता फैलायी गई . सभी को संदेश दिया गया कि सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में 13 मई मतदान दिवस के दिन अवश्य मतदान करें . मतदान करना हम सबका मौलिक अधिकार है. सभी को जानकारी दिया गया कि लोकतंत्र के इस महापर्व में डाले गए प्रत्येक वोट की गिनती होती है, और आपका एक वोट लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाता है. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-has-hollowed-out-the-country-by-spreading-the-termite-of-nepotism-and-corruption-pm-modi/">कांग्रेस

ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार का दीमक फैलाकर देश को खोखला कर दिया : पीएम मोदी
ग्रामीणों को जिला अंतर्गत मतदान के लिए निर्धारित तिथि 13 मई के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई तथा यह अपील किया गया कि सभी मतदाता इस दिन अपने-अपने मतदान केंद्र पर जाएं और अपने एक वोट से सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपना सहयोग दें . मौक़े पर बीडीओ नोवामुंडी , अनुज कुमार बंदो सहित प्रखंड और अंचल के अन्य कर्मी के साथ साथ जागरूक मतदाता और ग्रामीण उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : डॉ">https://lagatar.in/dr-anuj-raised-the-question-amazon-shows-reviews-in-the-name-of-auric-research-claiming-to-cure-fatty-liver/">डॉ

अनुज ने उठाया सवालः फैटी लीवर ठीक करने का दावा करने वाली Auric रिसर्च के नाम पर दिखाता है अमेजन रिव्यू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही