Search

 
 
 

चक्रधरपुरः डीआरएम कार्यालय में डॉ अंबेडकर को दी गई श्रद्धांजलि

डीआरएम तरुण हुरिया ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर की जीवनी से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए. बाबा साहेब ने समाज में व्याप्त असमानता के भाव के खिलाफ संघर्ष किया था. जिसकी बदौलत आज समाज में पिछड़ों व दलितों को आगे आने का मौका मिला.
 

Shambhu Kumar


Chakradharpur : संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर सोमवार को चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर डीआरएम तरुण हुरिया के साथ रेल मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बाबा साहेब की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. डीआरएम ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर की जीवनी से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए. बाबा साहेब ने समाज में व्याप्त असमानता के भाव के खिलाफ संघर्ष किया था. जिसकी बदौलत आज समाज में पिछड़ों व दलितों को आगे आने का मौका मिला. हमें डॉ आंबेडकर से प्रेरणा लेकर उनके सपनों का भारत बनाने में योगदान देकर समाज से असमानता का भाव हमेशा के लिए खत्म करना चहिए. 


इस दौरान अन्य अधिकारियों ने भी डॉ भीम राव अंबेडकर की जीवनी से जुड़ी बातों पर प्रकाश डाला. इस मौके पर चक्रधरपुर रेल मंडल के विभिन्न विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही