Search

चक्रधरपुर : प्रथम पुण्यतिथि पर पत्रकार सुदाम प्रधान को दी गई श्रद्धांजलि

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : वरिष्ठ पत्रकार स्व. सुदाम प्रधान की प्रथम पुण्यतिथि पर गुरुवार को पत्रकारों ने उनक चित्र पर पुष्प आरोपित कर श्रद्धांजलि दी. प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित मानकी मुंडा सभागार में कार्यक्रम का आयोजन हुआ. मौके पर मौजूद वरिष्ठ पत्रकार रामगोपाल जेना ने स्व. सुदाम प्रधान के साथ पूर्व के दिनों में पत्रकारिता के संघर्षों को याद किया. साथ ही अन्य पत्रकारों ने भी सुदाम प्रधान के साथ बिताये गए पलों को साझा किया. मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-karim-city-college-bca-bsc-it-admission/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज में बीसीए और बीएससी आईटी में नामांकन आरंभ

परिवार को सहयोग करने का आश्वासन

बता दें कि 1 जून 2022 को पत्रकार सुदाम प्रधान की सड़क हादसे में मौत हो गई थी. इस दौरान पत्रकारों ने सुदाम प्रधान की मौत पर पुलिस-प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाये जाने पर नाराजगी भी जतायी. साथ ही परिवार को हर संभव सहयोग करने की बात कहीं. इस मौके पर पत्रकार प्रताप प्रमाणिक, राजेश्वर पांडेय, साजिद हुसैन, बबलू मंडल, शंभू कुमार, रवि शंकर मोहंती, हीरालाल पंडित, हरि शर्मा, आशीष कुमार वर्मा के अलावे झामुमो नेता अविनाश पूर्ति, राकेश रंजन समेत अन्य पत्रकार व विभिन्न सामाजिक संगठन से जुड़े लोग मौजूद थे.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp