Search

 
 
 

चक्रधरपुर : महाराजा अर्जुन सिंह को शहादत दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि

 
Shambhu Kumar Chakradharpur : अंग्रेजों के खिलाफ 1857 के विद्रोह के महान योद्धा पश्चिमी सिंहभूम जिले के पोड़ाहाट राजवंश के महाराजा अर्जुन सिंह का सोमवार को शहादत दिवस मनाया गया. इस मौके पर चक्रधरपुर में भारतीय स्टेट बैंक के समीप स्थित महाराजा अर्जुन सिंह पार्क में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन हुआ. पार्क में स्थापित राजा अर्जुन सिंह की प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और महाराजा के बलिदान को याद किया. सामाजिक कार्यकता सदानंद होता व झामुमो नेता दिनेश जेना ने अपने संबोधन में कहा कि महाराजा अर्जुन सिंह की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता. वे अंग्रेजों के सामने कभी झुके नहीं. बनारस में अंग्रेजों की काल कोठरी में 30 साल तक कारावास की सजा भोगते हुए आज ही के दिन वे शहीद हो गए थे. वहीं, राजा अर्जुन सिंह चिल्ड्रन पार्क में झारखंड आंदोलनकारी मंच के संयोजक सुखदेव हेम्ब्रम के नेतृत्व में आयोजित समारोह में महाराजा को श्रद्धांजलि दी गई. इस मौके पर अधिवक्ता जयंत कुमार षाडंगी, ऋषिकेश सिंहदेव, झामुमो नेता राहुल आदित्य, शिक्षक हिमांशु प्रधान, सुखदेव हेंब्रम, अनूप सिंहदेव, गोविंद महतो, शंकर महली, जहांगीर हुसैन, मदन नायक, विजय सिंह सामाड, भोलेनाथ बोदरा, आर्यन हांसदा, मकरध्वज नायक, भगवानो नायक, सरोज पॉल, विनोद रविदास समेत अन्य लोग मौजूद थे. यह भी पढ़ें : CM">https://lagatar.in/cm-stalin-urges-people-of-tamil-nadu-to-have-children-immediately-warns-that-lok-sabha-seats-will-decrease-due-to-delimitation/">CM

स्टालिन का तमिलनाडु के लोगों से तुरंत बच्चे पैदा करने का आग्रह, चेताया, परिसीमन में घट जायेंगी लोकसभा सीटें
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही