Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : प्रथम पुण्यतिथि पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा को दी श्रद्धांजलि

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा को प्रथम पुण्यतिथि पर चक्रधरपुर में भाजपा और विभिन्न राजनीतिक दलों ने श्रद्धांजलि दी. स्वर्गीय लक्ष्मण गिलुवा के पैतृक गांव टोकलो थाना क्षेत्र के जान्टा एवं शहर के दिलीप साव स्मृति भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. जान्टा गांव में उनकी समाधि पर भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे. भाजपा समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता लक्ष्मण गिलुवा को याद करते हुए भावुक हुए. नेताओं ने कहा कि गिलुवा के जाने के बाद सिंहभूम की राजनीति में एक खालीपन आ गया है. उन्होंने गांव से निकल राष्ट्रीय राजनीति में अपनी पहचान बनाई थी. उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों से क्षेत्र की पहचान बनी है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-toto-rally-for-voter-awareness/">चाईबासा:

मतदाता जागरूकता के लिये निकाली गई टोटो रैली

श्रद्धांजलि सभा में ये दिग्गज पहुंचे

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/CKP-GILUA-1-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, जवाहर लाल बानरा, गुरुचरण नायक, नप चक्रधरपुर के पूर्व अध्यक्ष केडी साह, स्वर्गीय गिलुवा की पत्नी मालती गिलुवा, कमलदेव गिरि, संजय पाण्डेय, गणेश महाली, बॉबी सिंह, पवन पाण्डेय, ललित मोहन गिलुवा, भूषण पाठ पिंगुवा, राजू प्रसाद कसेरा, राकेश बबलू शर्मा, चंद्रमोहन तियु, इंदू डागा, मनीष राम, दिनेश चंद्र नंदी, संजय अखड़ा, राजेश गुप्ता, संजय मिश्रा, संजय पासवान, मदन विश्वकर्मा, शिवलाल रवानी, अर्जित वर्मा समेत अन्य लोग शामिल रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही