Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर: पुण्यतिथि पर स्पेशल पुलिस ऑफिसर सुंदर स्वरूप महतो को दी श्रद्धांजलि

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur: बंदगांव प्रखंड के ओटार गांव में मंगलवार को पंचायत भवन परिसर में दिवंगत स्पेशल पुलिस ऑफिसर वीर शहीद सुंदर स्वरूप महतो को श्रद्धांजलि दी गई. यहां स्पेशल पुलिस ऑफिसर वीर शहीद सुंदर स्वरूप महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इसके बाद उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों ने बारी-बारी से शहीद के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. प्रतिमा को चक्रधरपुर के प्रसिद्ध मूर्तिकार सुधीर पॉल ने बनाया है. इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-former-teacher-of-odia-mavi-purana-basti-jagdish-chandra-shadangi-passed-away/">चक्रधरपुर

: ओड़िया मवि पुराना बस्ती के पूर्व शिक्षक जगदीश चन्द्र षाड़ंगी का निधन

श्रद्धांजलि सभा में ये पुलिस अधिकारी हुए शामिल

श्रद्धांजलि सभा चक्रधरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कपिल चौधरी, कराईकेला थाना प्रभारी दीपक क्रिएसन, सोनुवा थाना प्रभारी सोहन लाल, चक्रधरपुर थाना प्रभारी सुमित कुमार अग्रवाल, सर्किल इंस्पेक्टर चंद्रशेखर कुमार, ग्रामीण मुंडा रामशंकर महतो, मुखिया सुखमति जोंको, बसंत महतो, आशीष महतो, शहीद के परिजनों के साथ ग्रामीण उपस्थित रहे.

सुंदर स्वरूप महतो का बलिदान है प्रेरणादायक : कपिल चौधरी

इस अवसर पर एसडीपीओ कपिल चौधरी ने शहीद के परिजनों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुंदर स्वरूप महतो ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए पुलिस बल का साथ देते हुए वीरगति को प्राप्त किया. यह प्रेरणादायक है. पुलिस प्रशासन को गर्व है कि इस ओटार गांव से सुंदर स्वरूप महतो जैसे व्यक्ति का जन्म हुआ था. जिन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपनी जान की आहुति दी. ज्ञात हो कि स्पेशल पुलिस ऑफिसर सुंदर स्वरूप महतो अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान ओटार गांव के जोनुवा जंगल में हुई नक्सली मुठभेड़ में 31 मई 2020 को बलिदान हुए थे. उसके बाद से ही उसके परिवार की सुरक्षा और देख-रेख पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही है. इसे भी पढ़ें: बिहार">https://lagatar.in/bihar-legislative-council-lalu-gave-ticket-to-laundry-washer-munni-rajak-three-names-announced/">बिहार

विधान परिषद : लालू ने कपड़े धोने वाली मुन्नी रजक को दिया टिकट, तीन नाम घोषित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही