Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : रामनवमी जुलूस में ट्यूबलाइट व आग से संबंधित खेल पर रहेगी रोक

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : रामनवमी को लेकर रविवार शाम चक्रधरपुर थाना में बैठक हुई. इस बैठक में मुख्य रूप से पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा, बीडीओ संजय कुमार सिन्हा, थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार, अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा मौजूद थे. बैठक के दौरान एसडीओ रीना हांसदा ने रामनवमी का त्योहार सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि पवन चौक पर शाम छह बजे से लेकर रात नौ बजे तक जुलूस रहेगा, इसी बीच अखाड़ा कमेटी के लोग यहां करतब दिखाएंगे. उन्होंने कहा कि ट्यूबलाइट व आग से संबंधित करतब पर रोक रहेगी. [caption id="attachment_584314" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/CKP-Ramnavmi-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बैठक के दौरान मौजूद विभिन्न अखाड़ा कमेटी के पदाधिकारी.[/caption] इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-strong-welcome-to-shyam-devotees-who-set-out-on-foot-for-khatu-dham/">चांडिल

: खाटु धाम के लिए पैदल निकले श्याम भक्तों का जोरदार स्वागत

अग्निशामक वाहन के साथ-साथ मेडिकल टीम भी रहेगी मौजूद

इस दौरान पवन चौक पर सीसीटीवी कैमरा व ड्रोन से निगरानी की जाएगी. सभी अखाड़ा कमेटी का दायित्व है कि त्योहार के दिन किसी भी हाल में विधि व्यवस्था खराब ना हो. पवन चौक पर अग्निशामक वाहन के साथ-साथ मेडिकल टीम भी मौजूद रहेगी. उन्होंने रामनवमी त्योहार के दिन लोगों को अफवाहों से बचने को कहा. एसडीओ ने कहा कि अगर कहीं पर माहौल बिगड़ने या किसी घटना से संबंधित जानकारी मिले तो अखाड़ा कमेटी के सदस्य तत्काल अधिकारियों को फोन करें. अखाड़ा स्थलों के आसपास व पवन चौक पर साफ-सफाई, समुचित लाइट व्यवस्था इत्यादि की जिम्मेदारी नगर परिषद को दी गई. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-three-injured-after-falling-from-uncontrolled-bike-treated-in-hospital/">तांतनगर

: अनियंत्रित बाइक से गिर कर तीन घायल, अस्पताल में इलाजरत

जगह-जगह पुलिस बल के जवान व दंडाधिकारी रहेंगे मौजूद

बैठक के दौरान थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने कहा कि शहर में पर्व त्योहार के दिन अगर कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि मंच के साथ-साथ जगह-जगह पुलिस बल के जवान दंडाधिकारी के साथ मौजूद रहेंगे. बैठक के दौरान मौजूद अखाड़ा कमेटी के सदस्यों ने शहर की साफ सफाई, बिजली व्यवस्था, झूलते बिजली तारों को भी ठीक करने संबंधित चर्चा की. बैठक के दौरान सभी अखाड़ा कमेटी के सदस्य व पदाधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही