Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर: हत्या और छह लाख लूटकांड के दो अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur : सोनुवा थाना कांड संख्या 09/2022 धारा 302/201 भादवि के प्राथमिकी अभियुक्त मगरा हांसा, उम्र करीब 45 वर्ष, पिता रोटे हांसा, ग्राम केडाबीर, टोला पड़सद, थाना- सोनुवा, जिला प. सिंहभूम चाईबासा को पंसुवा बाजार से गिरफ्तार किया गया है. अभियुक्त ने 10 मार्च 2022 को संध्या में सोनुवा बजार से लौटते समय केडाबीर के जंगल में अपने ही गांव के लिंगराय मुंडारी उम्र करीब 47 वर्ष की हत्या पत्थर से मार कर कर दी थी. इस संबंध में मृतका की पत्नी ने सोनुवा पुलिस थाना में जमीन विवाद के कारण हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर:">https://lagatar.in/chakradharpur-seeing-the-filth-in-sher-e-punjab-the-sdo-got-angry-did-shock/">चक्रधरपुर:

शेर-ए-पंजाब में गंदगी देख भड़के एसडीओ, किया शोकॉज

ऊंचीबिता के घनश्याम ने वैधमारा में लूट को दिया था अंजाम

[caption id="attachment_268920" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/15mjsr21a-300x243.jpg"

alt="" width="300" height="243" /> अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में ले जाता जवान.[/caption] सोनुवा थाना काण्ड संख्या- 02/2019 धारा 395 भादवि में अप्राथमिकी अभियुक्त घनश्याम हेम्ब्रम उम्र करीब 41 वर्ष पे मोने हेम्ब्रम ग्राम उंचीबिता, टोला- जोजोडीह थाना टोकलो जिला प. सिंहभूम चाईबासा को टोकलो थाना के सहयोग से मंगलवार को उनके घर से गिरफ्तार किया गया. अभियुक्त सोनुवा पुलिस थाना अन्तर्गत स्थित वैधमारा रेलवे फाटक के पास दिनांक 12 जनवरी 2019 को टीईपीएल कम्पनी के बोलेरो से छह लाख पचास हजार रुपये के लूटकाण्ड में सम्मलित था. अभियुक्त काफी दिनों से गिरफ्तारी के डर से भागा-भागा फिर रहा था. उसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा इश्तिहार भी निर्गत किया जा चुका था. गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही