Search

 
 
 

Chakradharpur : रुवादिरी में दंपती हत्याकांड में दो गिरफ्तार, भेजे गये जेल

 
  • सोनुवा थाना पुलिस ने बरामद किया दाउली, खून लगा मिट्टी व कपड़ा
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला के सोनुवा थाना क्षेत्र की अत्यंत सुदूरवर्ती क्षेत्र बेहराबिंदा स्थित रुवादिरी वनग्राम में दंपती हत्याकांड में मंगलवार को पुलिस ने उसी गांव के दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त लोहे का दाउली बरामद किया गया है. इस संबंध में सोनुवा थाना प्रभारी संजय कुमार नायक ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली थी कि बेहराबिंदा स्थित वनग्राम में पति-पत्नी की हत्या कर दी गई है. इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. वहां एक झोपड़ी से मृत पड़े मुगडू चांपिया व मरियम चांपिया पति-पत्नी का शव बरामद किया गया. पुलिस ने जांच में मृतक दंपती के पड़ोसी 25 वर्षीय टोपो चातर उर्फ टुई और 50 वर्षीय तुरम चातर की संलिप्तता पायी. इसके बाद पुलिस ने दोनों को घर से गिरफ्तार कर लिया. दोनों के पास से हत्या में उपयोग किये गये लोहे का दाउली, घटना के दौरान पहने गये कपड़े, खून लगा मिट्टी जब्त किया गया है. हत्या के दोनों आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. छापेमारी दल में सोनुवा थाना प्रभारी संजय कुमार नायक, पुलिस अवर निरीक्षक मदन कुमार महतो, सहायक अवर निरीक्षक तारक नाथ सिंह के अलावे अन्य पुलिस जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-fake-calls-are-coming-in-the-context-of-jharkhand-chief-minister-mainiyan-samman-yojana-dc-cautions-the-beneficiaries/">Adityapur

: झारखंंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के संदर्भ में आ रहे हैं फर्जी कॉल, डीसी ने लाभुकों को किया सावधान

कुसुम पेड़ से फल तोड़ने के कारण की हत्या

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में जानकारी मिली कि 16 अगस्त को घर के बाहर लगे कुसुम पेड़ से फल तोड़ने को लेकर दंपती के साथ पड़ोसी टोपो चातर व तुरम चातर के बीच झगड़ा हुआ था. इसे लेकर ही सोमवार की रात दोनों मुगडू चांपिया के घर में घुस गये और पती-पत्नी की तेज धारदार दाउली से गला काटकर हत्या कर दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही