Chakradharpur (Shambhu Kumar) : बड़ी घटना को अंजाम देने की नियत से भ्रमणशील दो लोगों को लोडेड देशी कट्टा के साथ चक्रधरपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि जिले के एसपी आशुतोष शेखर को सूचना मिली की एक काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार होकर दो लोग रामचंद्रपुर, पदमपुर क्षेत्र में हथियार लेकर किसी घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहे है. इस सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए सहायक पुलिस अधीक्षक सह पोड़ाहाट अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कपिल चौधरी के निर्देश पर छापेमारी टीम का गठन किया गया. इस टीम में चक्रधरपुर थाना प्रभारी चन्द्रशेखर कुमार के अलावे थाना के अन्य जवान शामिल थे. टीम ने मंगलवार देर रात चक्रधरपुर-सोनुवा मुख्य मार्ग के रामचंद्रपुर के समीप स्थित कब्रिस्तान के पास से एक पल्सर बाइक पर सवार दो व्यक्ति को पकड़ा. जांच करने पर उनके पास से एक लोडेड कट्टा एवं गोली बरामद किया गया. [caption id="attachment_647578" align="aligncenter" width="600"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/ckp-arrest-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> बरामद देशी कट्टा और कारतूस[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-labor-leader-late-remembered-in-tata-motors-workers-union-rajendra-singh/">जमशेदपुर
: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में याद किए गए मजदूर नेता स्व. राजेंद्र सिंह
: समर कैंप में बच्चों ने सीखा ताइक्वांडो
alt="" width="600" height="400" /> बरामद देशी कट्टा और कारतूस[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-labor-leader-late-remembered-in-tata-motors-workers-union-rajendra-singh/">जमशेदपुर
: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में याद किए गए मजदूर नेता स्व. राजेंद्र सिंह
पश्चिमी बंगाल के रहने वाले हैं दोनों
इस संबंध में बुधवार शाम पोड़ाहाट अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कपिल चौधरी व थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति नूर आलम एक अंतरराज्यीय अपराधकर्मी है. उसके ऊपर पश्चिमी बंगाल के भगवानपुर थाना, मर्शिदा थाना, पताशपुर थाना, खैजुरी थाना एवं झारखंड के चक्रधरपुर थाना में कई मामले दर्ज है. 33 वर्षीय शेख नूर आलम पश्चिमी बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिला के भगवानपुर थाना के भीमचौक का रहने वाला है. जबकि 21 वर्षीय शेख साराफ पश्चिमी बंगाल के पूर्वी मिदनापुर के खेजुरी थाना क्षेत्र का रहने वाला है. इनका पूर्व में अपराधिक इतिहास रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-children-learned-taekwondo-in-summer-camp/">जमशेदपुर: समर कैंप में बच्चों ने सीखा ताइक्वांडो
Leave a Comment