Search

 
 
 

Chakradharpur : दो अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार

 
  • भाकपा माओवादियों के नाम पर वसूलते थे लेवी
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों के नाम पर लेवी वसूली करने व बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में शामिल दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों युवकों की गिरफ्तारी पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव प्रखंड की टेबो थाना क्षेत्र के सोंगरा चौक के समीप से की गई है. इसे लेकर मंगलवार को एएसपी पारस राणा ने आसनतलिया स्थित पोड़ाहाट अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में प्रेस वार्ता की. वहां चक्रधरपुर के थाना प्रभारी राजीव रंजन, टेबो थाना प्रभारी भी मौजूद थे. इस दौरान पोड़ाहाट अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पारस राणा ने बताया कि सोमवार की रात को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टेबो थाना क्षेत्र में दो हथियारबंद व्यक्ति करला चम्पवा गांव की ओर से हेसाडीह की ओर मोटरसाइकिल से होकर आ रहे हैं. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-passing-through-tikar-bridge-is-full-of-dangers-avoid-falling-into-the-river/">Chandil

: खतरों से भरा है टीकर पुल से गुजरना, नदी में गिरने से बचा हाइवा
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी दल का गठन किया. सड़क किनारे छिपकर अपराधी के आने का इंतजार कर रहे छापामारी दल ने इस बीच बिना नंबर प्लेट के अपाची मोटसाइकिल पर सवार हथियारबंद एक युवक को पकड़ा. युवक बिरसा पूर्ति उर्फ चट्टान सिंह पूर्ति ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसका एक साथी सोमा बोदरा भी करला चम्पावा की ओर से मोटरसाइकिल से आ रहा है तथा उसके पास एक देसी कट्टा है. इसे लेकर पुलिस ने सोमा बोदरा उर्फ गांजा नामक युवक को भी पकड़ लिया. सोमा बोदरा के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा बरामद किया. एएसपी पारस राणा ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवक पीएलएफआई मामले में पूर्व में जेल जा चुके हैं. इसे भी पढ़ें :  Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-full-dress-rehearsal-of-independence-day-celebration-parade-conducted/">Chaibasa

: स्वतंत्रता दिवस समारोह परेड का किया फुल ड्रेस रिहर्सल
उन्होंने बताया कि दोनों युवक कुछ दिन पहले जेल से निकले हैं. दोनों ने भाकपा माओवादियों के नाम पर लेवी वसूली के नकली रसीद भी छपावाया था, जिसे पुलिस ने बरामद किया है. दोनों युवक पहले पीएलएफआई के लिए काम करते थे, जिसे लेकर जेल भी गए थे. लेकिन जेल से निकलने के बाद दोनों भाकपा माओवादियों के नाम पर लेवी वसूलने के लिए टीम का गठन कर रहे थे. पकड़े गए युवक बिरसा पूर्ति उर्फ चट्टान सिंह पूर्ति टेबो थाना क्षेत्र के हलमद गांव व दूसरा युवक सोंगरा गांव के चेतन टोला का रहने वाला है. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-youth-from-benashol-village-dies-after-being-hit-by-unknown-train/">Ghatshila

: अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से बेनाशोल गांव के युवक की मौत

दोनों अपराधी के पास से राइफल, देसी कट्टा व अन्य सामान मिला

गिरफ्तार अपराधियों के पास से बारह बोर की एक राइफल, एक देसी कट्टा, एक अपाचे मोटरसाइकिल, एक साइन मोटरसाइकिल, एक सैमसंग कम्पनी का कीपैड मोबाइल फोन बीएसएनएल सिम सहित, एक बैगनी रंग का स्मार्ट मोबाइल फोन सोनी कम्पनी का बीएसएनएल सिम सहित, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का लेवी रसीद बुक, 12 बोर बन्दूक का एक लोहे का खोखा, 12 पीस छर्रा, तीन पीस पटाका (हरा रंग का), एक बैग बरामद किया गया है. इसे भी पढ़ें :  पांडेय">https://lagatar.in/50-lakhs-belonging-to-pandey-gang-recovered-from-patna-station-jharkhand-ats-reached-for-investigation/">पांडेय

गिरोह का था पटना स्टेशन से बरामद हुए 50 लाख, जांच के लिए पहुंची झारखंड एटीएस
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही