Search

 
 
 

चक्रधरपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति का दो दिवसीय श्रावणी मेला 19 जुलाई से

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : शहर के राजबाड़ी रोड स्थित नव निर्मित केडिया धर्मशाला में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की ओर से दो दिवसीय मेला का आयोजन 19 जुलाई से किया जाएगा है. इसका उद्घाटन बुधवार को सुबह साढ़े दस बजे पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा करेंगी. इसे लेकर मंगलवार को समिति की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. मौके पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष वंदना भगेरिया ने कहा कि लगभग दस साल बाद सावन महीने में समिति की ओर से मेला लगाया जा रहा है. पहले यह मेला सावन महीने में लगाया जाता था, लेकिन कुछ कारणवश यह मेला नहीं लग पा रहा था. पुन: इस सावन महीने में मेला को लगाया जा रहा है, जहां तरह-तरह के सामानों के अलावे खानपान के स्टॉल लगाये जाएंगे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-members-of-inter-state-gang-involved-in-theft-in-trains-arrested/">जमशेदपुर

: ट्रेनों में चोरी करने वाले अंतरराज्जीय गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

मेले में किफायती दाम पर सामान मिलेगी

मेले में खासकर राखी, ज्वेलेरी, कपड़े, खानपान के तरह-तरह के व्यंजनों के स्टॉल लगेंगे. समिति की सचिव अन्नु अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ही यह मेला लगाया जा रहा है. इस मेला में लोगों को काफी किफायती दामों में सामानें मिलेंगी. इस मौके पर समिति की कोषाध्यक्ष रेशु केजरीवाल, कुसूम केजरीवाल, सीमा खिरवाल, अलका केडिया व अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-divyang-widow-complains-to-minister-champai-soren-about-encroachment-of-house/">आदित्यपुर

: मंत्री चंपई सोरेन से दिव्यांग विधवा ने घर कब्जाने की शिकायत की
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही