Search

 
 
 

चक्रधरपुर : गाजीडीह गांव में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की इटीहासा पंचायत के गाजीडीह गांव में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि इटीहासा पंचायत की मुखिया रुकमणी मोदीन उपस्थित थी. दौड़, म्यूजिकल चेयर, हांडी फोड़, चम्मच रेस, मेंढक रेस, बोरा रेस, सुई धागा रेस समेत अन्य स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. इस दौरान मुखिया रुकमणी मोदीन ने कहा कि इस तरह का आयोजन किया जाना सराहनीय है. इससे जहां ग्रामीणों का एक साथ मिलना जुलना होता है, साथ ही खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होता है. इस अवसर पर उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. इस मौके पर पंचायत के पूर्व मुखिया सामू हेंब्रम अन्य पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-vivekanandas-birth-anniversary-will-be-celebrated-with-pomp-on-january-12-at-hata-mataji-ashram/">जमशेदपुर

: हाता माताजी आश्रम में 12 जनवरी को धूमधाम से मनायी जाएगी विवेकानंद की जयंती
[wpse_comments_template]        
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही