Search

 
 
 

चक्रधरपुर : दो दिवसीय राज्य स्तरीय सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित

 
Chakrdharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के करंजो स्थित एकल ग्रामोथान में शनिवार से दो दिवसीय 22वां राज्य स्तरीय क्योरगी व 11वां राज्य स्तरीय पुमसे सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. पश्चिमी सिंहभूम जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जगहों से प्रतिभागी शामिल हुए. प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इसके बाद आयोजन समिति की ओर से अतिथियों को पौधा व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. मौके पर अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. इसके बाद मैच प्रारंभ हुआ. पहला मैच कोडरमा व पूर्वी सिंहभूम के बीच खेला गया. [caption id="attachment_394501" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/CKP-Taikwando.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> प्रतियोगिता के दौरान मैच खेलते खिलाड़ी.[/caption] इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-court-sentenced-the-convict-to-life-imprisonment-in-the-murder-case/">चाईबासा

: हत्या के मामले में दोषी को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

इस अवसर पर ये लोग थे उपस्थित

इस अवसर पर मुख्य रूप से सीआरपीएफ 60वीं बटालियन के कमांडेंट आनंद कुमार जेराईं, द्वितीय कमान अधिकारी विकास कुमार सिंह, पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी ललन कुमार, अंतर्राष्ट्रीय रेफरी अमर बाउरी, झारखंड ताइक्वांडो के उपाध्यक्ष गोपाल कुमार उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी मनोज भगेरिया, रंगकर्मी अमित कुमार ने किया. इस मौके पर राज्य संघ ताइक्वांडो के उपाध्यक्ष मिथिलेश सिंह, जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव अनुराग शर्मा, रंगकर्मी दिनकर शर्मा, बापी दत्ता,गोपाल चुग, राजेंद्र प्रसाद के आलावे शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन से जुड़े लोग, खेलप्रेमी व झारखंड के विभिन्न जगहों से पहुंचे ताइक्वांडो खिलाड़ी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही