Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : जाली लॉटरी के साथ दो लोग गिरफ्तार, भारी मात्रा में लॉटरी बरामद

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर पुलिस ने भारत भवन के पास छापेमारी कर फर्जी तरीके से लॉटरी बेचने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्त में आए आरोपियों में चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के गलेन भट्टी निवासी विकास साव और सदर थाना क्षेत्र का मिथलेश यादव शामिल है. दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने भारी मात्रा में जाली लॉटरी की खेप बरामद की है. इनमें 7 पेटी खुला व करीब दस बंडल सील पैक अवैध लॉटरी शामिल है. इस मालमे में पुलिस ने लॉटरी विनियमन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-zip-member-inspected-hatnatodang-middle-school/">चक्रधरपुर

: जिप सदस्य ने हतनातोडांग मध्य विद्यालय का किया निरीक्षण
इसे लेकर पोड़ाहाट अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कपिल चौधरी ने शुक्रवार शाम चक्रधरपुर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. एसडीपीओ कपिल चौधरी ने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि चक्रधरपुर में अवैध व फर्जी लॉटरी बेचे जा रहे हैं. इसे लेकर छापेमारी दल का गठन किया गया और छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान विकास और मिथलेश को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से अवैध लॉटरी बरामद हुई. छापामारी दल में में पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार गुप्ता, पुलिस अवर निरीक्षक ओमकार पाल, विवेक पाल व थाना के अन्य जवान शामिल थे. प्रेस वार्ता के दौरान थाना प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद, पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार गुप्ता, ओमकार पाल व अन्य मौजूद थे.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही