Search

 
 
 

चक्रधरपुर : दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में तीन विद्यार्थी समेत पांच घायल

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर से खरसावां जाने वाले रोड के कियापता गांव के पास शुक्रवार को दो मोटरसाइकिल की टक्कर में पांच लोग लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है की कोटसोना में रहने वाले उत्क्रमित उच्च विद्यालय के छात्र अनमोल बोइपाई, छात्रा अंजली होनहागा व सुशीला जामुदा एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर उलीगुटु स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय जा रहे थे. इसी दौरान चक्रधरपुर से खरसावां जाने वाले रोड के शुरुआती मोड़ के समीप गोइलकेरा से चाईबासा की ओर मोटरसाइकिल पर जा रहे जामुदार चांपिया से उनकी भिड़ंत हो गई. [caption id="attachment_427501" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/ckp5.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> घायलों को एंबुलेंस से चाईबासा ले जाते लोग.[/caption] इसे भी पढ़े : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-mp-sports-festival-football-tournament-from-september-29-preparations-begin/">गिरिडीह

: सांसद खेल महोत्सव फुटबॉल टूर्नामेंट 29 सितंबर से, तैयारी शुरु

घटना में दोनों मोटरसाइकिल भी हुई क्षतिग्रस्त

जामुदार चांपिया के साथ एक अन्य व्यक्ति भी मोटरसाइकिल पर सवार था. इस घटना में पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. वहीं, दोनों मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद अनमोल बोईपाई, अंजली होनहागा, सुशीला जामुदा व जामुदार चांपिया को बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया गया. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-motor-of-one-number-pump-house-damaged-outcry-for-drinking-water/">चाकुलिया

: एक नंबर पंप घर का मोटर खराब, पेयजल के लिए हाहाकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही