Search

 
 
 

Chakradharpur : होमलेस वर्ल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता में दो का चयन

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : साउथ कोरिया के सियोल में होने वाले होमलेस वर्ल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के ईटोर पंचायत स्थित पारिया गांव के गुमान गुंडुवा व खरसावां विधानसभा क्षेत्र के सोनोरो गांव निवासी नंदलाल पूर्ति का चयन हुआ है. दोनों फुटबॉल खिलाड़ियों ने शनिवार को पीपुल्स वेल्फेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ. विजय सिंह गागराई से मुलाकात की. दोनों ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए 10 से 18 सितंबर तक नागपुर में कैंप आयोजित की जाएगी. इसके बाद 19 सितंबर को प्रतियोगिता में खेलने के लिए दिल्ली से सियोल के लिए रवाना होंगे. वहीं 21 से 28 सितंबर तक साउथ कोरिया के सियोल में वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में भाग लेंगे. दोनों खिलाड़ियों का चयन होमलेस वर्ल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता में होने पर समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई ने खुशी जाहिर की. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-case-registered-against-23-named-and-100-unidentified-people-in-road-jam-case/">Chandil

: सड़क जाम मामले में 23 नामजद व 100 अज्ञात पर मामला दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही