Search

 
 
 

चक्रधरपुर : उलीडीह में दो युवक ने ग्रामीण मुंडा को मारी गोली

 
  • गोली युवक के पीठ में लगी, अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद एमजीएम रेफर
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग के उलीडीह के पास ग्रामीण मुंडा दीपक बोदरा के पीठ में गोली मारकर दो युवक फरार हो गये. बताया जाता है कि दीपक बोदरा चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग उलीडीह के समीप सड़क किनारे पत्तलपोड़ा मीट बेचने का काम करता है. शनिवार को वह अपने दुकान में पत्तलपोड़ा मीट बेच रहा था. इसी दौरान अपाची मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये दो युवक ने दीपक बोदरा की पीठ में गोली मारकर फरार हो गये. दीपक बोदरा की पीठ में गोली लगी है. गोली उसके पीठ में फंस गई है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/impact-of-cyclonic-storm-remal-will-be-visible-in-jharkhand-from-sunday-possibility-of-rain-storm-will-also-blow/">झारखंड

में रविवार से दिखेगा चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ का असर, बारिश की संभावना, आंधी भी चलेगी
घटना के समय दीपक बोदरा की मां बगल के दुकान में हड़िया बेच रही थी. गोली चलने की आवाज सुनकर वह भी मौके पर पहुंची. घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से दीपक बोदरा को इलाज के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक इलाज के बाद जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना के बाद एएसपी पारस राणा, चक्रधरपुर थाना प्रभारी राजीव रंजन अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गये. घटना की सूचना पाकर बड़ी संख्या में लोग चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचे थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही