Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो युवक घायल, एक की मौत

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर-सोनुवा मुख्य मार्ग के कॉन्सेप्ट पब्लिक स्कूल के समीप शनिवार सुबह हुए सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों में एक युवक की मौत हो गई. शनिवार सुबह कॉन्सेप्ट पब्लिक स्कूल के समीप सोनुवा प्रखंड के निलाईगोट निवासी 16 वर्षीय अमित माझी, 20 वर्षीय नंदलाल माझी ट्रैक्टर की चपेट में आ गए थे. इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जिन्हें इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था. इसमें रास्ते में ही नंदलाल माझी की मौत हो गई. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-two-youths-injured-in-road-accident-one-serious-2/">मनोहरपुर

: सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल, एक गंभीर

 दोनों अपने गांव लौट रहे थे

बताया जाता है की सोनुवा प्रखंड के निलाईगोट निवासी 16 वर्षीय अमित माझी, 20 वर्षीय नंदलाल माझी शुक्रवार देर शाम चक्रधरपुर के पोटका में आयोजित पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. शनिवार सुबह मोटरसाइकिल पर दोनों सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान चक्रधरपुर के कॉन्सपेट पब्लिक स्कूल के समीप सामने से आ रहे हैं एक ट्रैक्टर की चपेट में दोनों आ गए. दुर्घटना इतना जोरदार था की मोटरसाइकिल ट्रैक्टर के सामने के पहिए के बगल में जा घुसा था. घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-potholes-emerge-on-chanchalda-baghrachuda-dilapidated-road/">बहरागोड़ा

: चंचलदा-बाघराचुड़ा जर्जर सड़क पर उभरे गड्ढे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही