Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो युवक घायल, गंभीर

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर-सोनुवा मुख्य मार्ग के कॉन्सेप्ट पब्लिक स्कूल के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जाता है कि सोनुवा प्रखंड के निलाईगोट निवासी 16 वर्षीय अमित माझी और 20 वर्षीय नंदलाल माझी शुक्रवार देर शाम चक्रधरपुर के पोटका में आयोजित पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. शनिवार सुबह मोटरसाइकिल पर दोनों सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान चक्रधरपुर के कॉन्सपेट पब्लिक स्कूल के समीप सामने से आ रहे हैं एक ट्रैक्टर की चपेट में दोनों आ गए. दुर्घटना इतना जोरदार था की मोटरसाइकिल ट्रैक्टर के सामने के पहिए के बगल में जा घुसा. इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. इसे भी पढ़ें :भागलपुर:">https://lagatar.in/bhagalpur-central-state-minister-ashwini-kumar-choubeys-8-lakh-29-thousand-rupees-fraud-accused-arrested/">भागलपुर:

केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे के बेटे से 8 लाख 29 हजार रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

एंबुलेंस से दोनों घायल को चाईबासा ले जाया गया

[caption id="attachment_628770" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/ckp-durghtna.3-300x220.jpg"

alt="" width="300" height="220" /> घायलों को एंबुलेंस में चढ़ाते लोग.[/caption] इस दौरान कुछ लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया. लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचा. स्थानीय लोगों एक सवारी गाड़ी में दोनों को लेकर चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. जिसमें जदयू के जिला अध्यक्ष विश्राम मुंडा ने सहयोग किया. चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में दोनों का प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. इसके बाद 108 एंबुलेंस से दोनों घायल को चाईबासा ले जाया गया. इधर इसमें एक युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई थी. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-wife-killed-husband-with-sharp-weapon-in-hatnabeda-village/">चक्रधरपुर

: हतनाबेड़ा गांव में पत्नी ने धारदार हथियार से कर दी पति की हत्या
[wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही