Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : गोईलकेरा-मनोहरपुर मुख्य मार्ग के गोईलकेरा चौक के समीप शनिवार शाम सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है. घायलों में से एक की हालत गंभीर है. बताया जाता है कि कटकरा गांव निवासी सामु अंगरिया अपने एक दोस्त के साथ गोईलकेरा बाजार की ओर जा रहा था, इसी दौरान उसकी बाइक असंतुलित हो गई और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया. उसके सिर में गंभीर चोट आई है. वहीं उसके दोस्त को हल्की चोट लगी है. स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को इलाज के लिए गोईलकेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया. यहां मौजूद रांची रिम्स के डॉक्टर मनोज कुमार कोड़ाह व अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों ने घायल का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-electricity-departments-energy-fair-on-sunday-preparations-complete/">चाईबासा

: विद्युत विभाग का उर्जा मेला रविवार को, तैयारी पूरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही