Search

 
 
 

चक्रधरपुर : कमलदेव हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता का चाचा गिरफ्तार

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : गिरिराज सेना के संरक्षक हिंदूवादी युवा नेता कमल देवगिरि हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता के चाचा अधीर प्रधान को भी गिरफ्तार कर लिया है. कमलदेव गिरि की हत्या 12 नवंबर को कर दी गई थी. अधीर प्रधान की गिरफ्तारी सरायकेला से हुई है. इस संबंध में चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर प्रसाद ने बताया कि एसआईटी एवं पुलिस अधीक्षक चाईबासा को मिली सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर के निर्देशन में अधीर प्रधान को सरायकेला से गिरफ्तार किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-providing-blankets-to-the-needy-in-the-bitter-cold-is-like-serving-humanity-dr-cbp-singh/">जमशेदपुर

: कड़ाके की ठंढ में जरूरतमंदों को कंबल प्रदान करना मानवता की सेवा के समान : डॉ सीबीपी सिंह
कांड के संबंध में अधीर प्रधान का मोबाइल फोन जाम किया गया. कांड में फरार अन्य  आरोपियों के विरुद्ध छापामारी लगातार की जा रही है. अधीर प्रधान का अपराधिक रिकॉर्ड रहा है. साथ ही उस पर विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही