Chakradharpur (Shambhu Kumar) : नक्सल प्रभावित सुदूरवर्ती क्षेत्र में स्थित भरनिया पंचायत के भरनिया मध्य विद्यालय परिसर में सोमवार को जनरक्षा संघर्ष समिति के बैनर तले एक दिवसीय सांकेतिक अनशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. ग्रामीण मुंडा सह अध्यक्ष गोरालाल गागराई के नेतृत्व में अनशन का आयोजन किया गया. मुंडा के अलावा कुल 4 लोग अनशन पर बैठे रहे. अनशन कार्यक्रम सुबह 10 बजे से आरंभ हुआ जो देर शाम तक चला. इस दौरान स्कूल की दुर्दशा पर विचार-विमर्श भी किया गया. बताया गया कि उक्त स्कूल में कुल 7 शिक्षकों के पद सृजित हैं. लेकिन मात्र 5 शिक्षक ही कार्यरत हैं. शिक्षक को यहां से प्रतिनियुक्ति अन्य स्कूल कर दिया गया है. जिसके कारण यहां के पढ़ाई पूरी तरह से बाधित है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-the-first-anniversary-of-the-single-womens-committee-of-gramothan-institute-located-in-karanjo/">चक्रधरपुर
: करंजो स्थित ग्रामोथान संस्थान की एकल महिला समिति का मना पहला वर्षगांठ
में हुआ सरहुल मिलन समारोह का भव्य आयोजन
सिंह की उपलब्धि सभी महिलाओं के लिए प्रेरणादायक : ब्यूटी सिंह
: करंजो स्थित ग्रामोथान संस्थान की एकल महिला समिति का मना पहला वर्षगांठ
स्थिति बद से से बदतर हो गई है
क्षेत्र का सबसे बड़ा गांव होने के बावजूद भी यहां स्कूल की स्थिति बद से से बदतर हो गई है. बुनियादी सुविधाएं तो बाहाल कर दी गई है. लेकिन शिक्षकों की स्थिति में किसी तरह का सुधार नहीं किया गया. अनशन का समर्थन करते हुए पंचायत के मुखिया सरिता गागराई ने कहा कि स्कूल में शिक्षा व्यवस्था बहाल करना चाहिए. सरकार इस पर आगे आकर काम करें. ताकि यहां के स्कूली बच्चों को शिक्षा बेहतर मिल सके. ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की कमी होने से बच्चे भटक जाते हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस तरह का हर क्षेत्र में शिक्षा के प्रति आवाज उठनी चाहिए. जब तक शिक्षा के प्रति आवाज ग्रामीण स्तर से नहीं उठाएगी तब तक सरकार पूरी तरह मौन बैठेगी. इसे भी पढ़ें : सीसीएल">https://lagatar.in/grand-event-of-sarhul-milan-ceremony-held-in-ccl/">सीसीएलमें हुआ सरहुल मिलन समारोह का भव्य आयोजन
शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है
इस दौरान पूर्व मुखिया काशीनाथ महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में लगातार शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है. शिक्षा को लेकर सरकार की रवैया सही नहीं दिख रहा है. आने वाले दिनों में इसका नुकसान हम सब को उठाना पड़ेगा. सरकारी स्कूल गरीब आम जनता के हित के लिए बनाया गया है. जन रक्षा संघर्ष समिति आने वाले दिनों में हर क्षेत्र में आंदोलन कर शिक्षक को दुरुस्त करने का काम करेगी. इसे भी पढ़ें : वीणा">https://lagatar.in/veena-singhs-achievement-inspirational-for-all-women-beauty-singh/">वीणासिंह की उपलब्धि सभी महिलाओं के लिए प्रेरणादायक : ब्यूटी सिंह
Leave a Comment