Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अपडेट चक्रधरपुर : पुसालोटा गांव में मिला अज्ञात युवती का शव, सूचना मिलने के तीन घंटे बाद पहुंची पुलिस

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh Kumar) : पुसालोटा गांव की झाड़ियों में एक युवती का शव मिलने की सूचना पर तीन घंटे बाद आखिरकार चक्रधरपुर पुलिस नौ किमी का सफर तय कर चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के सिलफोड़ी पंचायत के पुसालोटा गांव पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है. [caption id="attachment_398722" align="aligncenter" width="350"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/police-350x250.jpeg"

alt="" width="350" height="250" /> शव को जीप में रखते हुए.[/caption] [caption id="attachment_398673" align="aligncenter" width="350"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/pusolota-350x250.jpeg"

alt="" width="350" height="250" /> घटनास्थल पर मौजूद भीड़.[/caption] इसे भी पढ़े : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-the-agitator-of-the-1980-guava-shooting-has-not-received-any-respect-till-date/">नोवामुंडी

: 1980 के गुवा गोलीकांड के आंदोलनकारी को आज तक नहीं मिला सम्मान 

सुबह छह बजे ही पुलिस को दी गई थी सूचना

वहीं, क्षेत्र के मानकी राजू जामुदा ने बताया कि चक्रधरपुर पुलिस को सुबह छह बजे ही शव मिलने की सूचना दी गई थी. लेकिन तीन घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच रही है. इधर, एसपी आशुतोष शेखर ने लगातार न्यूज में खबर पब्लिश होने के बाद थाना प्रभारी को अविलंब कार्रवाई करने का आदेश दिया है. इसे भी पढ़े : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-celebrated-bal-gopals-sixth-with-gaiety-in-shiva-temple/">नोवामुंडी

: शिव मंदिर में हर्षोल्लास से मनाई गई बाल गोपाल की छठी

खेत में काम करने गए लोगों ने देखा शव

मालूम हो कि गुरुवार सुबह को एक युवती की लाश मिली है. बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह जब कुछ लोग खेत में काम करने गए, तो झाड़ियों में नग्न अवस्था में युवती की लाश देखी. इसके बाद यह खबर पूरे गांव व आसपास क्षेत्र में फैल गई. वहीं, लगातार न्यूज में सबसे पहले खबर पब्लिश होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-yuva-janshakti-morcha-repaired-road-by-doing-shramdaan-in-motinagar/">आदित्यपुर

:  मोतीनगर में युवा जनशक्ति मोर्चा ने श्रमदान कर की सड़क की मरम्मत 

घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि

इधर, शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है की युवती की दुष्कर्म कर हत्या की गई है. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार युवती इस क्षेत्र की नहीं है. किसी दूसरे स्थान पर युवती की हत्या कर शव को पुसालोटा गांव की झाड़ियों में फेंक देने की आशंका जताई जा रही है. घटना की सूचना पाकर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण मौके पर पहुंचे हैं. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bjp-leader-distributed-dry-ration-among-400-families-affected-by-flood-in-saldih-basti/">आदित्यपुर

: भाजपा नेता ने सालडीह बस्ती में बाढ़ से प्रभावित 400 परिवारों के बीच बांटा सूखा राशन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही