Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : होली के रंग से सराबोर हुआ शहरी व ग्रामीण क्षेत्र, जमकर उड़े रंग गुलाल

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : होली के रंग से चक्रधरपुर का शहरी व ग्रामीण क्षेत्र सराबोर रहा. सोमवार देर रात होलिका दहन के बाद बुधवार को होली खेली गई. होली की खुमारी गुरुवार को भी लोगों पर छायी रहीं. गुरुवार को भी लोगों को रंग-गुलाल से होली खेलते देखा गया. बुधवार को होली पर ढोल-झाल मजीरा व झांझ के साथ फगुआ गीतों पर बच्चे, नौजवान सभी नाचते रहे. सबसे पहले बच्चों ने एक-दूसरे को रंगना शुरू किया. इसके बाद नौजवान भी बच्चों का उत्साह देखकर कूद पड़े और फिर शुरू हुआ एक दूसरे को रंग लगाने का सिलसिला. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-on-international-womens-day-the-chief-said-that-women-should-move-forward-by-taking-advantage-of-the-schemes/">चांडिल

: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रमुख ने कहा योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़े महिलाएं

दिन भर बधाई देने का सिलसिला जारी रहा

[caption id="attachment_574500" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/holi-ckp-2-1-300x280.jpg"

alt="" width="300" height="280" /> चक्रधरपुर में होली पर एक दूसरे को रंग लगाते बच्चें.[/caption] चारों ओर रंगों में सराबोर दिखे लोग. कुछ लोग भांग के नशे में मदमस्त रहे तो कुछ लोग शराब पीकर झुमते रहे. होली पर दिन भर मित्रों और संबंधियों को बधाई देने का सिलसिला जारी रहा. जगह-जगह बज रहे होली के गीतों पर भी जमकर हुल्लड़बाजी हुयी. जहां रंग बरसे भिंगे चुनरिया... होली आई रे कन्हाई... होली में उड़े रे गुलाल इत्यादि गीत पर लोग जमकर झुमे. चक्रधरपुर के अलावे गोइलकेरा, सोनुवा और बंदगांव प्रखंड में होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. शाम में लोगों ने अपने परिचितों के यहां जाकर बड़े बुजूर्गों को जहां पैर पर अबीर डाल आर्शीवाद लिया वहीं युवाओं ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dead-body-of-kadmas-youth-found-in-subarnarekha-river-was-missing-since-march-4/">जमशेदपुर

: स्वर्णरेखा नदी में मिला कदमा के युवक का शव, 4 मार्च से था लापता

गाजे-बाजे के साथ निकली युवाओं की टोली

होली पर्व के अवसर पर शहर में गाजे-बाजे के साथ युवाओं की टोली निकली. युवाओं की टोली गली-गली होली गीत गाते हुये चल रहे थे. जगह-जगह युवाओं की टोली थिरकते हुये पाये गये. इसे भी पढ़ें :गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudbanda-holi-milan-ceremony-organized-in-singhpura/">गुड़ाबांदा

: सिंहपुरा में होली मिलन समारोह आयोजित

घरों में बने तरह-तरह के व्यंजन

होली खाने-खिलाने के त्योहार के रूप में जाना जाता है. इसे लेकर लोगों के घरों में तरह-तरह के पकवान बनाये गये थे. इसमें खासकर दही बड़ा, पुआ, चाट, पकोड़े इत्यादि का लोगों ने भरपूर आनंद लिया. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-carriage-colonys-youth-arrested-with-700-grams-of-opium-and-rs-2-49-lakh/">चांडिल

: 700 ग्राम अफीम व 2.49 लाख रुपए के साथ कैरेज कॉलोनी का युवक गिरफ्तार
[wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही