Search

 
 
 

चक्रधरपुर : उत्कल गौरव मधुसूदन दास की मनाई गई जयंती, दी गई श्रद्धांजलि

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : शहर के कुसुमकुंज मोड़ स्थित उत्कलमणि विद्या मंदिर ओड़िया उच्च विद्यालय परिसर में शुक्रवार को उत्कल सम्मिलनि के तत्वावधान में उत्कल गौरव मधुसूदन दास की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि जवाहरलाल नेहरू कॉलेज के पूर्व प्राचार्य नागेश्वर प्रधान ने उत्कल गौरव मधुसूदन दास की प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. तत्पश्चात उपस्थित ओड़िया समाज के लोगों ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व प्रो डॉ श्री प्रधान ने कहा कि उत्कल गौरव मधुसूदन दास 1903 में उत्कल सम्मिलनि का गठन किए थे. वह ओड़िया जाति के प्रथम वकील और सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा व्यक्ति थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-gurdial-singh-wants-to-usurp-gurudwara-by-dividing-two-brothers-tara/">जमशेदपुर

: दो भाइयों के बीच फूट डाल गुरुद्वारा में कब्जा करना चाहता है गुरदयाल सिंह : तारा
उत्कल सम्मिलनि के पूर्व उपाध्यक्ष सरोज प्रधान ने कहा कि उत्कल गौरव मधुसूदन दास एक स्वाभिमानी वीर पुरुष थे. ओड़िया भाषा-भाषी को आगे बढ़ाने में और ओड़िशा को स्वतंत्र प्रदेश गठन कराने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है. आज उनके जयंती पर ओड़िशा सरकार द्वारा उत्कल सम्मिलनि के तरफ से जिला के सभी स्कूलों के शिक्षक को आवश्यकता अनुसार वर्ग एक से लेकर वर्ग 8 तक ओड़िया साहित्य और व्याकरण पुस्तकें निःशुल्क वितरण किया गया. मौके पर प्राचार्य सुशांत मोहंती, रमेश प्रधान, सुभद्रा मिस्त्री, विद्यावती गिरि, संगीता मोहंती, आरती षाड़ंगी, बासंती महतो, पुष्पलता मंडल, रमेश प्रधान समेत काफी संख्या में ओड़िया समाज के लोग एवं स्कूल के बच्चे मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही