Search

 
 
 

चक्रधरपुर : वनवासी कल्याण केंद्र का मिलन सह वनभोजन कार्यक्रम आयोजित

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के पम्प रोड में वनवासी कल्याण केंद्र का मिलन सह वनभोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य रुप से वनवासी कल्याण केंद्र के नगर समिति संरक्षक भूपति शर्मा, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष सह अध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, सचिव गजानंद काबरा, हितेन्द्र शेखर षाडंगी, शंभू भगेरिया, इन्द्रलाल विश्वकर्मा उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान राम, भारत माता व भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर के समीप दीप जलाकर किया गया. [caption id="attachment_518102" align="aligncenter" width="587"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/04rc_m_129_04012023_1.jpg"

alt="" width="587" height="391" /> कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हैं इंदर लाल विश्वकर्मा[/caption] कार्यक्रम में गायत्री शिशु मंदिर के बच्चों ने सरस्वती वंदना पेश किया. कार्यक्रम के दौरान वनवासी कल्याण केंद्र के जिला सचिव गोपाल कुमार मंडल ने कार्यक्रम का संचालन करते हुये अतिथियों का स्वागत किया. मौके पर संरक्षक भूपति शर्मा ने कहा कि वनवासी कल्याण केंद्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक अंग है, जो वनवासी क्षेत्र में जनजाति समाज के बीच कार्य करती है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-kankani-increased-in-podahat-subdivision-fog-remained-throughout-the-day/">चक्रधरपुर

: पोड़ाहाट अनुमंडल में बढ़ी कनकनी, दिन भर छाया रहा कुहासा

महिलाओं ने भजन की प्रस्तुति दी

झारखंड प्रांत के छात्रावास प्रमुख प्रदीप महतो ने वनवासी कल्याण केंद्र द्वारा संचालित गतिविधियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. उपस्थित लोगों ने कल्याण केंद्र के विकास हेतु कई सुझाव दिये. इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने भजन भी पेश किया. कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी सविता चुग, माधव झुनझुनवाला, अर्पित मोहता, मनोज भगेरिया, सतीश अग्रवाल, प्रदीप महतो, मोहन कश्यप, संदीप महतो, इन्द्रजीत सामड, अंबुज लोचन दीक्षित समेत वनवासी कल्याण केन्द्र से जुड़े महिला-पुरुष मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही