Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : मुहर्रम पर विभिन्न अखाड़ा कमेटियों ने निकाला जुलूस, दिखाए करतब

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar): मुहर्रम के दशमी का जुलूस शनिवार शाम शहर में ढोल ताशों के साथ निकला. इससे पहले शनिवार सुबह नवमी का जुलूस निकला गया था. चक्रधरपुर शहर के विभिन्न इमामबाड़ा से जुलूस निकलकर असलम चौक व पवन चौक पहुंचा. जहां ढोल-ताशों के साथ अखाड़ा कमेटी में शामिल युवाओं ने खेल का प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक करतब दिखाए. इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. शहर के दंदासाई, मिल्लत कॉलोनी, वार्ड संख्या 10, चांदमारी, लोको कॉलोनी, ग्वाला पट्टी समेत अन्य इमामबाड़ा से जुलूस पहुंचा था. इस दौरान युवाओं व बच्चों में खासा उत्साह देखा गया. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-various-muharram-akhara-committees-take-out-a-procession/">मुसाबनी

: विभिन्न मुहर्रम अखाड़ा कमेटियों ने निकाला जुलूस
[caption id="attachment_715153" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/ckp-muharram-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मुहर्रम जुलूस के दौरान हाथ में तलवार लिए हुए बच्चियां[/caption]

खेल देखने के लिए काफी संख्या में पहुंचे लोग

मुहर्रम के मद्देनजर विधि व्यवस्था को लेकर पवन चौक व इमामबाड़ा के समीप दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई थी. रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे प्रशासन की ओर मंच बनाया गया था, जहां प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे. वहीं पवन चौक पर अनुमंडल अस्पताल की ओर से कैंप भी लगाया था, जहां खेल के दौरान चोटिल होने वालों का इलाज किया गया. इस मौके पर मुहर्रम सेंट्रल कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद अशरफ के अलावे कमेटी के अन्य सदस्य भी मुख्य रूप से मौजूद थे. मुहर्रम जुलूस देखने के लिए मुस्लिम समुदाय के विभिन्न मोहल्लों से बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही