Search

 
 
 

Chakradharpur: चक्रधरपुर से विजय सिंह गागराई ने दाखिल किया नामांकन

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar): चक्रधरपुर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खरसावां के विधायक दशरथ गागराई के भाई डॉ.विजय सिंह गागराई गुरुवार को नामांकन पर्चा दाखिल किया. अनुमंडल कार्यालय चक्रधरपुर में निर्दलीय प्रत्याशी डॉ विजय सिंह गागराई ने एसडीओ श्रुति राज लक्ष्मी के समक्ष दो सेट में अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. मौके पर काफी संख्या में समर्थक मौजूद थे.

नामांकन से पहले निकाली पद यात्रा

नामांकन को लेकर चक्रधरपुर की पोटका स्थित आदिवासी मित्र मंडल से पद यात्रा निकाली गई. जिसमें चक्रधरपुर व बंदगांव प्रखंड से बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए. बाजे गाजे के साथ पद यात्रा के दौरान उन्होंने पवन चौक स्थित शहीद पत्रकार पवन शर्मा, प्रखंड कार्यालय के समीप भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसे भी पढ़ें : जयराम">https://lagatar.in/jairams-party-released-the-sixth-list/">जयराम

की पार्टी ने जारी किया छठा लिस्ट
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही