Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : नल जल योजना कार्य में ग्रामीणों ने लगाया अनियमितता बरतने का आरोप

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड के सिलफोड़ी पंचायत स्थित पुसालोटा गांव में नल जल निर्माण योजना कार्य में लापरवाही बरते जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है. इसकी शिकायत मिलने के बाद जिला परिषद् मीना जोंको इसकी जांच करने के लिए शुक्रवार शाम पुसालोटा गांव पहुंची. उन्होंने संवेदक द्वारा कार्य में बरती जा रही अनियमितता पर नाराजगी जताई. मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि पुसालोटा गांव के बीच टोला में लगभग 30 से अधिक परिवार रहते हैं. यहां पांच हजार लीटर वाला पानी टंकी लगाने की आवश्यकता है, लेकिन यहां दो हजार लीटर वाला पानी टंकी लगा दी गई है. इससे सभी ग्रामीणों को सही तरीके से पानी की आपूर्ति नहीं हो पाएगी. वहीं नल निर्माण में काफी लापरवाही बरती जा रही है. जैसे-तैसे नल को लगाकर पक्का कर दिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-arrested-with-loaded-pistol-near-jubilee-park/">जमशेदपुर

: जुबली पार्क के पास लोडेड पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

 वरीय अधिकारियों से की जायेगी शिकायत

जिला परिषद् सदस्य ने कहा कि इस मामले को लेकर वे जिला के वरीय अधिकारियों से मुलाकात करेंगी. साथ ही पांच हजार लीटर का पानी टंकी लग सकें, इसे लेकर भी वे प्रयास करेंगी. उन्होंने कहा कि संवेदक द्वारा आनन-फानन में घटिया स्तर का काम किया रहा है, जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा. संवेदक के बारे में भी अधिकारियों से शिकायत की जाएगी, ताकि पंचायत में गुणवत्तापूर्ण काम हो सकें. इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य पार्वती पूर्ति, किसान मित्र रमेश कोड़ाह, वार्ड सदस्य सुरेश बोयपाई, मनमोहन कोड़ाह, कृष्णा हेम्ब्रम समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही