Search

चक्रधरपुर : पीएम आवास योजना के लाभुकों को होल्डिंग टैक्स का नोटिस भेजने पर ग्रामीण नाराज

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : नगर परिषद द्वारा चक्रधरपुर के पोटकाइचिंडासाई क्षेत्र में प्रधानमंत्री (पीएम) आवास योजना के तहत आवास निर्माण कराने वाले लाभुकों को होल्डिंग टैक्स जमा करने का नोटिस भेजा जा रहा है. इसे लेकर स्थानीय ग्रामीणों में नगर परिषद के अधिकारियों के प्रति नाराजगी है. मामले को लेकर शुक्रवार को पोटका में ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता गांव के मुंडा राम बोदरा ने की. बैठक के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि असंवैधानिक तरीके से क्षेत्र के लोगों को होल्डिंग टैक्स का नोटिस भेजा जाना गलत है. यह क्षेत्र विलकिन्सन रूल के तहत आता है और यहां मानकी मुंडा व्यवस्था है. नगर परिषद द्वारा जबरन इस क्षेत्र को नगर में सम्मिलित करने का कार्य किया गया है. इसका विरोध वर्षों से होता आ रहा है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-anshika-won-gold-medal-in-khelo-india-archery-in-lucknow/">किरीबुरु

: अंशिका ने लखनऊ में खेलो इंडिया तीरंदाजी में जीता स्वर्ण पदक
इचिंडासाई, भलियाकुदर, पोटका, झुग्गीबेड़ा, दंदासाई के पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र के तहत आते हैं और इस क्षेत्र में नगर परिषद का नियम थोपना गलत है. ग्रामीणों ने कहा कि नगर परिषद ने गलत तरीके से क्षेत्र में अतिक्रमण कर रखा है. यहां के लोग कभी भी नहीं चाहते हैं कि इस क्षेत्र को नगर परिषद में शामिल किया जाए. इसके बावजूद इसे नगर परिषद के वार्ड में शामिल कराकर चुनाव कराया जाता है. इसका विरोध होने के बावजूद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. मनमाने तरीके से नगर परिषद वाली नोटिस ग्रामीणों को भेजी जा रही है. इसका ग्रामीण एकजुटता के साथ विरोध कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-vaccination-started-to-prevent-the-spread-of-lumpy-virus-in-animals/">घाटशिला

: पशुओं में लंपी वायरस फैलने से रोकने के लिए वैक्सीनेशन शुरू
ग्रामीणों ने कहा कि अगर यहां पंचायती राज व्यवस्था होती तो सभी निर्णय ग्रामसभा कर लिए जाते, जबरन हम पर नगर परिषद का नियम नहीं थोपा जाता, साथ ही ग्राम सभा के जरिए ही क्षेत्र में विकास कार्य भी किए जाते. ग्रामीणों ने कहा कि इसे लेकर स्थानीय लोग पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा से मुलाकात करेंगे. अगर फिर भी इस ओर कोई पहल नहीं किया गया तो व्यापक तरीके से आंदोलन किया जाएगा. इस मौके पर चंपाय बोईपाई, चंबरू जामुदा, नागो माझी, लाल माझी, विश्वास माझी, बिरसा दोंगो, सानगी तैसुम, जेवा पूर्ति, सोमा जामुदा के अलावे अन्य स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//