Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : इटीहासा गांव के मुंडा को पद से हटाने की मांग की ग्रामीणों ने, सीओ को सौंपा मांग पत्र

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर की इटीहासा पंचायत के इटीहासा गांव के मुंडा कोंकाधर नायक को विकास विरोधी बताते हुए पद से हटाने की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचकर सीओ को पत्र सौंपा. ग्रामीण वाहन रिजर्व कर अंचल कार्यालय पहुंचे थे. जहां ग्रामीणों ने नारा लगाते हुए मुंडा को हटाने की मांग की. ग्रामीणों ने कहा कि मुंडा कोंकाधर नायक गांव के विकास कार्य में बाधा डालते हैं. गांव में छात्र-छात्राएं जाति आवासीय संबंधित प्रमाण पत्र के लिए मुहर लगवाने के लिए उनके पास जाते हैं तो विद्यार्थियों से 500 रुपए मांगे जाते हैं. यही नहीं मुंडा आधारित कई कामों में वह ग्रामीणों से पैसे की मांग करते हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-greetings-card-2023-making-competition-organized-in-primary-school-lupungdih/">जमशेदपुर

: प्राथमिक विद्यालय लुपुंगडीह में ग्रीटिंग्स कार्ड 2023 बनाओ प्रतियोगिता आयोजित

मुंडा को नहीं हटाया जाता है तो आंदोलन करेंगे ग्रामीण

गांव में मुखिया फंड से चल रहे काम में वे बाधा उत्पन्न कर कामों को नहीं करने देते है. कोई भी गांव में अगर योजना चलती है तो वे पैसे की मांग करते हैं. फसल राहत योजना, वंशावली बनाने में मुंडा द्वारा 500 रुपये मांगा जा रहा है. यही नहीं गांव में कई लोगों का जमीन भी कब्जा कर रखा है. आवास योजना सहित विभिन्न योजना का भी ग्रामीणों का लाभ नहीं मिल पा रहा है. इधर मुंडा कोंकाधर नायक ने गांव में योजना को लेकर थाना में मामला दर्ज कराया गया है. जिससे ग्रामीण आक्रोशित है. ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द से जल्द मुंडा को नहीं हटाया जाता है तो आंदोलन किया जाएगा. इस मौके पर कांदरू नायक, सरोज नायक, गणेश लगगुरी,भगवानो नायक, सुमिर नायक, मनसा नायक, सुक्रु नायक, मोटू नायक, जोमुना नायक, गुलाबी देवो, सरोजनी लगूरी, सुखमारो नायक, लक्ष्मी नायक सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-on-the-first-day-of-the-year-people-in-the-district-swallowed-liquor-worth-one-crore-52-lakhs/">हजारीबाग

: साल के पहले दिन जिले में लोग गटक गए एक करोड़ 52 लाख रुपये की शराब
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही