Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : कुपुई में समय पर राशन नहीं दिए जाने व कटौती करने पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड मुख्यालय से लगभग 22 किमी दूर सुदूरवर्ती क्षेत्र बाईपी पंचायत के कुपुई गांव में ग्रामीणों को समय पर सरकारी राशन नहीं मिलने से स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी है. इसे लेकर ग्रामीण कई बार विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ-साथ झारखंड राज्य खाद्य आयोग को भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है. जिला आपूर्ति विभाग द्वारा डीलर को राशन देने का निर्देश दिये जाने के बावजूद डीलर द्वारा कटौती कर राशन देने की बात कह रहे हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dress-code-for-employees-under-agency-in-womens-university-dissatisfaction/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी में एजेंसी के अधीन कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड, असंतोष

72 क्विंटल की जगह 52 क्विंटल ही आवंटन मिला

इसे लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को कुपुई गांव में बैठक किया. बैठक की अध्यक्षता गांव के मुंडा बाबूलाल कुंटिया ने की. ग्रामीणों ने बताया कि नीम्बू बाह स्वयं सहायता समूह के द्वारा वर्ष 2022 के माह जुलाई से जनवरी माह 2023 का राशन वितरण नहीं किया गया था. इसे लेकर झारखंड राज्य खाद्य आयोग को शिकायत किये जाने पर राशन डीलर को समय पर राशन देने का निर्देश जारी किया गया, लेकिन नीम्बू बा स्वयं सहायता समूह के चार सदस्य रासिका दिग्गी, लक्ष्मी दिग्गी, हीरामनी दिग्गी, सुबानी दिग्गी द्वारा राशन में कटौती कर राशन देने की बात कही गई. ग्रामीणों को बताया गया कि सितंबर व अक्तूबर 2022 का आवंटन 72 क्विंटल की जगह 52 क्विंटल ही आवंटन मिला है. इसलिए प्रति यूनिट 1 किलो घटाकर राशन वितरण किय जाएगा. इसे लेकर ही ग्रामीणों ने राशन लेने से मना कर दिया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-teachers-got-acquainted-with-the-new-app-in-guru-goshthi-students-will-get-benefit/">आदित्यपुर

: गुरु गोष्ठी में नए एप से रूबरू हुए शिक्षक, विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

ग्रामीणों ने राज्य खाद्य आयोग को शिकायत करने का निर्णय लिया

हाल ही में झारखंड राज्य खाद्य आयोग रांची ने इस संबंध में 17 जनवरी 2023 को आदेश जारी करते हुये जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं जिला शिकायत निवारण पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता से कहा था इस अनुरोध पर 15 दिनों के भीतर कार्रवाई की जाए, लेकिन जिले के दोनों पदाधिकारियों ने न तो डीलर पर कोई कार्रवाई किया और न ही कार्डधारियों को सही तरीके से राशन मिल पा रहा है. इसे लेकर ही ग्रामीणों ने पुन: बैठक कर राज्य खाद्य आयोग को शिकायत करने का निर्णय लिया है. इस मौके पर वीर सिंह बोयपाई, खेलाराम माझी,, बबलू माझी, रामाय बोयपाई, मधु केराई, गोविंद होनहागा, बबलू कुंटिया, सुलेमान बोदरा, मंगल सिंह लागुरी, मोहन माझी समेत अन्य स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-ku-released-the-results-of-m-ed-second-semester-and-final-semester/">चाईबासा

: केयू ने एमएड सेकंड सेमेस्टर व फाइनल सेमेस्टर का परिणाम किया जारी
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही