Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : जामिद गांव में मुंडा चयन को लेकर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : अंचल कार्यालय के निर्देश पर सोमवार को चक्रधरपुर प्रखंड के जामिद पंचायत के जामिद गांव में ग्राम मुंडा के चयन को लेकर पंचायत भवन में ग्राम सभा होना था, लेकिन वर्षों बाद हुकुमनामा पट्टाधारी नागेश्वर महतो के दावा पेश करने से ग्रामीणों ने विरोध करते हुए जमकर हंगामा मचाया. वहीं स्थानीय निवासी चंदन महतो को ग्राम मुंडा बनाने के समर्थन में 90 प्रतिशत ग्रामीण खड़े हुए. हंगामा देख अंचल कार्यालय की ओर से प्रतिनियुक्त मानकी राजू जामुदा तथा राजस्व निरीक्षक सरिता दोराई ने ग्राम मुंडा नियुक्ति कार्यक्रम को रद्द कर दिया. इसे भी पढ़ें : दुखद">https://lagatar.in/tragic-painful-death-of-4-examinees-coming-after-final-inter-exam-one-referred-to-rims/">दुखद

: इंटर की अंतिम परीक्षा देकर आ रहे 4 परीक्षार्थियों की दर्दनाक मौत, एक रिम्स रेफर

मामले की रिपोर्ट तैयार कर अंचल कार्यालय को सौंपा जाएगा

मौके पर मानकी राजू जामुदा ने कहा कि जामिद गांव में ग्राम मुंडा चयन के लिए उन्हें प्रतिनियुक्ति की गई थी, लेकिन गांव में हुकुमनामा पट्टाधारी के विरोध में ग्रामीण दिखे. ग्रामीणों ने उसके विरोध में हंगामा किये, जिस कारण ग्रामसभा को रद्द करना पड़ा. उन्होंने कहा कि मामले की रिपोर्ट तैयार कर अंचल कार्यालय को सौंपा जाएगा. अब मुंडा का चयन विभागीय अधिकारी करेंगे. बताया जाता है कि हुकुमनामा पट्टाधारी के तहत जामिद गांव के ग्राम मुंडा रामकृष्ण महतो थे. उनका निधन करीबन 30 से 40 वर्ष पहले हो गया है, तब से आधिकारिक रूप से किसी का मुंडा के रूप में चयन नहीं हुआ है. सरकारी नियमों के तहत गांव में मुंडा पद खाली है.[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही