Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : राशन नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय में जताई नाराजगी

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की सुदूरवर्ती क्षेत्र होयोहातु पंचायत के पदमपुर गांव के कार्डधारियों को नवंबर एवं दिसंबर माह का राशन नहीं मिला है. इसके विरोध में ग्रामीणों ने बुधवार को प्रखंड कार्यालय में नाराजगी जताई. ग्रामीणों के साथ मुखिया रघुनाथ गुन्दुवा भी मौजूद थे. पदमपुर गांव के ग्रामीण ट्रैक्टर पर सवार होकर चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय पहुंचे थे. मुखिया रघुनाथ गुन्दुवा ने बताया कि पदमपुर गांव के ग्रामीणों का डीलर दड़कादा गांव की चम्पबा महिला मंडल है. डीलर ने ग्रामीणों को नवंबर और दिसंबर का राशन अब तक नहीं दिया है. मामले को लेकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आनंद फेलिक्स एक्का से शिकायत की गई. इसे भी पढ़ें : कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-doctors-and-health-workers-sitting-on-protest-against-the-incident-of-assault/">कोडरमा:

मारपीट की घटना के विरोध में धरना पर बैठे चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी
उन्होंने डीलर को राशन जल्द देने का निर्देश दिया है. इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आनंद फेलिक्स एक्का ने बताया कि नवंबर एवं दिसंबर में उस डीलर का राशन कट गया था. उन्होंने डीलर को निर्देश दिया है कि सभी ग्रामीणों को सामान्य रूप से राशन का वितरण करें. जनवरी माह का पूरा राशन डीलर के पास भेज दिया गया है. इसमें किसी प्रकार की कोई कटौती नहीं की गई है. पूर्व में समस्या आ रही थी, लेकिन अब सभी समस्याओं का समाधान हो गया है. फरवरी एवं मार्च माह का भी पूरा राशन आया है. अब किसी भी कार्डधारियों को राशन के लिए दिक्कत नहीं होगी. इस मौके पर मुंडा सूर्य सिंह सिजुई, पांडेराम सिजुई, तैरा गुन्दुवा, गोंडो गुन्दुवा, माली गुन्दुवा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही