Search

 
 
 

चक्रधरपुर : बिजली संकट से जुझ रहे ग्रामीणों ने समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई को सौंपा मांग पत्र

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : बंदगांव प्रखंड की टेबो थाना क्षेत्र के चाकी गांव के पड़ा टोला के ग्रामीण इन दिनों बिजली की समस्या से जुझ रहे हैं. टोला में लगा बिजली ट्रांसफॉर्मर जल जाने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है. इसे लेकर ग्रामीण परेशान हैं. जंगल क्षेत्र होने के कारण रात के वक्त ग्रामीणों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है. इसके साथ ही बच्चों के पढ़ाई-लिखाई के अलावे ग्रामीणों के दैनिक कार्यों पर भी प्रभाव पड़ रहा है. ग्रामीण मोबाईल चार्ज करने के लिए दूसरे टोला जाने को विवश हैं. गांव में खराब पड़े ट्रांसफॉर्मर को लेकर ग्रामीणों ने पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सह समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई को इस संकट से अवगत कराया. इसे भी पढ़ें : अरुण">https://lagatar.in/arun-govil-showed-a-glimpse-of-his-character-in-the-film-695-the-film-is-related-to-the-construction-of-ram-mandir/">अरुण

गोविल ने फिल्म ‘695’ में दिखायी अपने किरदार की झलक, राम मंदिर निर्माण से जुड़ी है फिल्म

डॉ. गागराई ने ग्रामीणों को दिया आश्वासन

ग्रामीणों ने बिजली विभाग के सहायक अभियंता के नाम एक पत्र डॉ. विजय सिंह गागराई को सौंपा. ग्रामीणों ने कहा कि टोला में पूर्व में लगा 16 केवी के खराब ट्रांसफॉर्मर को बदल कर 25 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगाया जाय, ताकि ग्रामीणों को सही तरीके से बिजली मिल सकें. ग्रामीणों ने बताया कि टोला में घरों की संख्या ज्यादा है. इस कारण 25 केवी के ट्रांसफॉर्मर की आवश्यकता है. इस पर विजय गागराई ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इस बारे में विभाग के अधिकारियों से बात कर नया ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा, ताकि गांव में बिजली की समस्या दूर हो सके. मौके पर गांव के बिरसा बोदरा, सुगना बोदरा, बलदेव बोदरा, भीमसेन बोदरा, विकास बोदरा समेत अन्य महिला-पुरुष मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही