Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : हतनातोड़ांग पंचायत के मगुर्दा गांव में बिजली की समस्या से ग्रामीणों को मिली निजात

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के हतनातोड़ांग पंचायत के मगुर्दा में जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हांसदा ने नए बिजली ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया, चक्रधरपुर प्रखंड मुख्यालय से लगभग 15 किमी दूर हतनातोड़ांग पंचायत के मगुर्दा गांव में बिजली ट्रांसफार्मर खराब रहने से ग्रामीण बिजली समस्या से जूझ रहे थे. जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हांसदा ने सोमवार को नए 25 केवीए के दो ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगा ट्रांसफार्मर कुछ समय पहले खराब हो जाने से ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था. ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हांसदा को दी. इसके बाद जिला परिषद सदस्य ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव के लिए दो 25 केवीए का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया. इसे भी पढ़ेंसरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-we-are-not-going-to-panic-if-the-governor-withdraws-the-bill-the-struggle-will-continue-hemant-soren/">सरायकेला

: राज्यपाल के विधेयक वापस करने से हम घबराने वाले नहीं, संघर्ष जारी रहेगा : हेमंत सोरेन

ग्रामीणों ने जिपा सदस्य का जताया आभार

सोमवार को गांव में नया ट्रांसफार्मर लगने पर ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हांसदा के प्रति आभार जताते हुए खुशी जाहिर की. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हांसदा ने विधिवत पूजा अर्चना कर व फीता काटकर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया. इस मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि जिला परिषद लक्ष्मी हांसदा के के प्रयास से ही बिजली ट्रांसफार्मर मिला पाया है, इसके लिए हम सभी उनका आभारी है. इस मौके पर पंचायत की मुखिया बेलमती बांकिरा, शिक्षक साधु बांकिरा समेत बड़ी संख्या में महिला पुरुष ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही