Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने डॉ. विजय सिंह गागराई को सौंपा पत्र

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की ईटोर पंचायत के उलीबेड़ा गांव को मानीसाई पुलिया से जोड़ने के लिए सड़क नहीं रहने से ग्रामीण परेशान हैं. इसे लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने उलीबेड़ा गांव में बैठक की. बैठक की अध्यक्षता गांव के मुंडा शंकर बोदरा ने की. बैठक में पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ. विजय सिंह गागराई भी शामिल हुए. ग्रामीणों ने कहा कि उलीबेड़ा मुख्य सड़क से मानीसाई पुलिया तक सड़क का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. हल्की बारिश होने के बाद पूरा रास्ता कीचड़मय हो जाता है. इससे आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इस बारे में पंचायत प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है. इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-writer-sunil-kumar-de-received-the-netaji-subhash-chandra-bose-peace-prize/">जमशेदपुर

: साहित्यकार सुनील कुमार दे को मिला नेताजी सुभाषचंद्र बोस शांति पुरस्कार

बारिश के मौसम में मानीसाई गांव से उलीबेड़ा गांव का कट जाता है संपर्क

ग्रामीणों ने कहा कि बारिश के मौसम में उलीबेड़ा गांव का मानीसाई गांव से संपर्क कट जाता है. इस कारण सड़क का निर्माण जल्द से जल्द होना चाहिए. ग्रामीणों ने समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई को उलीबेड़ा मुख्य सड़क से मानीसाई पुलिया तक सड़क मुरुमीकरण कराने को लेकर पत्र भी सौंपा. इस पर समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई ने कहा कि सड़क की समस्या काफी पुरानी है और इसे लेकर ग्रामीणों को परेशानियां भी उठानी पड़ रही है. इसे देखते हुए जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने का प्रयास किया जाएगा. इस मौके पर जगन्नाथ गोप, मथुरा बोदरा, घनश्याम बोदरा, पौलुस बोदरा, रमेश गोप, प्रेम गोप, मधुसूदन गोप, नाजीर बोदरा समेत अन्य महिला पुरूष ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही