Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : जामिद पंचायत की ठेसापीढ गांव में ग्रामीणों ने की बैठक

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर थाना क्षेत्र की जामिद पंचायत के ठेसापीढ गांव में नल जल योजना के तहत काम करने वाले कर्मचारियों से हुई मारपीट की घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में पंचायत की मुखिया कुंती सरदार व उनके पति हरीश मुंडा के प्रति नाराजगी जताई है. इसे लेकर सोमवार को ठेसापीढ गांव में ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता गांव के मुंडा रामेश्वर महतो ने की. जहां बड़ी संख्या में गांव की महिला-पुरुष इकट्ठा हुए. बैठक के दौरान ग्रामीणों ने नल जल योजना का काम करने वाले कर्मचारियों के साथ मुखिया के पति हरीश मुंडा द्वारा किए गए मारपीट की घटना को लेकर निंदा की. मौके पर ग्रामीणों ने कहा की मुखिया कुंती सरदार के पति हरीश मुंडा गांव के विकास कार्यों में बाधा डाल रहे हैं, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. साथ ही मुखिया कुंती सरदार द्वारा कर्मचारियों पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं. हम सभी चाहते हैं की गांव में जल्द से जल्द काम शुरू होना चाहिए. सभी ग्रामीण गांव के विकास होने के पक्ष में है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-shri-panch-mandir-durga-puja-committee-formed-suresh-soni-elected-president/">हजारीबाग

: श्री पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति का गठन, सुरेश सोनी अध्यक्ष निर्वाचित

कर्मचारियों पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद

मौके पर मौजूद गांव की महिलाओं ने कहा कि मुखिया कुंती सरदार द्वारा कर्मचारियों पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं. पूर्व में भी मुखिया के पति द्वारा काम रोकने की धमकी दी गई है. ग्रामीणों ने कहा की अगर मुखिया को ऐसा लगता है कि काम गलत तरीके से किया जा रहा है तो इसकी शिकायत विभाग के अधिकारी को की जानी चाहिए थी. साथ ही गांव में ग्राम सभा होना चाहिए थी, ना की कर्मचारियों के साथ मारपीट करनी चाहिए. कर्मचारियों के साथ अगर मारपीट किया जाएगा तो कर्मचारी गांव में काम नहीं करना चाहेंगे. ग्रामीणों ने मुखिया हरीश मुंडा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष व्यक्त किया. मौके पर गांव के वार्ड सदस्य मेंजारी हेंब्रम, रेगा हेंब्रम, तपस्वनी महतो, सुनील महतो, हरि मोहन महतो, महेंद्र महतो, राजेश हेंब्रम, मोनिका महतो, तारा देवी, गंधारी देवी समेत गांव के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चंदवा">https://lagatar.in/chandwa-durga-puja-committee-reconstituted-satyendra-sahu-nominated-as-president/">चंदवा

: दुर्गा पूजा समिति पुनर्गठित, सत्येंद्र साहू अध्यक्ष मनोनीत

ठेसापीढ गांव पहुंची पुलिस, ग्रामीणों से ली जानकारी

ठेसापीढ गांव में रविवार देर शाम नल जल योजना में काम करने वाले कर्मचारियों से हुए मारपीट की घटना को लेकर सोमवार को चक्रधरपुर थाना के अधिकारी व पुलिस के जवान गांव पहुंचे. जहां ग्रामीणों व ठेका कंपनी सिद्धार्थ इंटरप्राइजेज के अधीन काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली. मौके पर ग्रामीणों ने पुलिस को बताया की मुखिया के पति हरीश मुंडा द्वारा बेवजह कर्मचारियों को परेशान कर काम रोकने का प्रयास किया जा रहा है. साथ ही ठेकेदार से पैसे की भी मांग की जा रही है. गांव में नल जल का काम बंद नहीं होने दिया जाएगा. इधर चक्रधरपुर थाना में नल जल योजना का काम करने वाले कर्मचारियों व दूसरी तरफ जामिद पंचायत की मुखिया द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही