Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : जानुमबेड़ा ब्राह्म्णी नदी पर पुल निर्माण के लिए ग्रामीणों ने की ग्रामसभा, जताया रोष

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की सुरुबुड़ा पंचायत के जानुमबेड़ा गांव स्थित ब्राह्मणी नदी पर पुल निर्माण की मांग वर्षों से हो रही है. नदी पर पुल नहीं होने व सड़क की समस्या के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. खासकर बरसात के मौसम में ग्रामीणों को रास्ता बदलकर लंबी दूरी तय कर गांव जाना पड़ता है. इसे लेकर रविवार को जानुमबेड़ा ब्राह्म्णी नदी के समीप ग्रामसभा का आयोजन किया गया. इस ग्रामसभा में विभिन्न गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए. ग्राम सभा में ग्रामीणों ने जमकर रोष व्यक्त किया. ग्रामीणों के समर्थन में यहां मुख्य रूप से जिला परिषद् सदस्य लक्ष्मी हांसदा, प्रखंड प्रमुख ज्योति सिजुई, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विजय मेलगांडी, पूर्व मुखिया संजय हांसदा, समाजसेवी जवाहर लाल बांकिरा, मंगल सिंह बोदरा शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-upendra-nath-sardar-cooperated-in-marriage-of-poor-daughter-honored-topper/">डुमरिया

: उपेंद्र नाथ सरदार ने गरीब बेटी की शादी में किया सहयोग, टॉपर को किया सम्मानित

पुल निर्माण से दर्जनों गांव के ग्रामीणों को होगा लाभ

इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि जानुमबेड़ा ब्राह्म्णी नदी पर पुल का निर्माण होने से दर्जनों गांव के ग्रामीणों को लाभ होगा. चक्रधरपुर के कई गांव के अलावे बंदगांव प्रखंड के भी कई गांव पुल बनने से एक दूसरे से जुड़ जाएंगे. पुल निर्माण के लिए स्थानीय लोग वर्षों से संघर्षरत हैं, लेकिन इस ओर सरकार ध्यान नहीं दे रही है जिसका खामियाजा ग्रामीणों को उठाना पड़ता है। ग्रामीणों ने कहा कि बरसात के मौसम में नदी में पानी बढ़ने के कारण बच्चों को विद्यालय जाने में भी परेशानी होती है. पुल का निर्माण जल्द से जल्द होना चाहिए. इस दौरान ग्रामीणों ने अपना जमकर रोष व्यक्त किया. साथ ही पुल निर्माण की मांग के लिए नारेबाजी भी की. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-direct-collision-between-two-bikes-one-killed-and-three-injured/">मनोहरपुर

: दो बाइक में सीधी टक्कर, एक की मौत व तीन घायल

व्यापक तरीके से होगा आंदोलन

मौके पर जिला परिषद् सदस्य लक्ष्मी हांसदा ने कहा कि पुल निर्माण की मांग वर्षों से होते आ रही है. ग्रामसभा में पत्र भी तैयार किया गया है जिसे मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, उपायुक्त, एसडीओ को सौंपा गया. ग्रामीणों ने कहा कि अगर पुल का निर्माण जल्द नहीं किया जाता है तो आगामी चुनाव में वोट का बहिष्कार किया जाएगा. साथ ही व्यापक तरीके से आंदोलन किया जाएगा जिसकी जवाबदेही जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों की होगी. इस मौके पर विभिन्न गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही