Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : पानी की समस्या दूर करने को लेकर पोटका हो साई में ग्रामीणों ने की बैठक

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर की चंद्री पंचायत के पोटका स्थित हो साई में पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सह समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई ने ग्रामीणों के साथ बैठक की. ‌ बैठक के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि नगर परिषद द्वारा दो साल पहले वार्ड संख्या 23 पोटका हो साई में सोलर जल मीनार लगाया गया था. जिससे 250 से अधिक आबादी जल मीनार से लाभान्वित हो रहे थे, लेकिन संवेदक द्वारा जल मीनार की मेंटेनेंस नहीं करने के कारण पिछले 8 माह से जल मीनार खराब पड़ा हुआ है. ‌जल मीनार खराब होने से ग्रामीणों को करीब एक किलोमीटर दूरी तय कर पीने के लिए पानी लाना पड़ रहा है. जिससे ग्रामीण परेशान हैं. ग्रामीणों ने कहा कि बांदा साई में 70 साल पहले कुआं का निर्माण किया गया था, ‌लेकिन वह अब जर्जर हो चुका है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा:">https://lagatar.in/bahragora-the-district-level-team-visited-the-panchayats-and-inquired-about-the-schemes/">बहरागोड़ा:

जिला स्तरीय टीम ने पंचायतों का दौरा कर योजनाओं की जानकारी ली

डॉ. गागराई ने ग्रामीणों को दिया आश्वासन, जल्द होगी कार्रवाई

[caption id="attachment_677658" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/CKP-Water-Crisis-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कुआं को देखते ग्रामीण.[/caption] ग्रामीणों ने कुआं जीर्णोद्धार यथाशीघ्र कराने की मांग की. वहीं जाहिरा टोला में 100 साल पहले कुआं खुदाई की गई थी, ‌जिसकी स्थिति दयनीय हो चुकी है. उक्त कुआं का भी जीर्णोद्धार करने की ग्रामीणों ने मांग की. जल संकट को देखते हुए मोटाई दोगोंसादो दोगों के घर के पास नए चापाकल लगवाया जाए. ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के पश्चात आश्वासन देते हुए समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई ने कहा कि पेयजल समस्या को दूर करने को लेकर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी एवं पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडलीय विभाग को पत्र सौंपा जाएगा. इस मौके पर लखन जामुदा, दीपक जामुदा, सिंगराई ताईसुम, राम बोदरा, बागुन जामुदा, राजेश जामुदा, दोगो बोदरा, सुनील बोदरा, मोटाई दोगो, माइकल ताईसुम, रमेश ताईसुम आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही