Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : कोमडेला में डिग्री कॉलेज खोले जाने को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : बंदगांव प्रखंड के सिंदरीबेडा पंचायत के कोमडेला गांव में डिग्री कॉलेज खोले जाने की मांग तेज होने लगी है. ग्रामीण अब आंदोलन का रुख अपनाने लगे हैं. इसे लेकर गुरुवार को कोमडेला गांव में ग्रामीणों की बैठक जॉन चंपिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि गांव में ही डिग्री कॉलेज खोला जाए. झारखंड सरकार ने भी यहां डिग्री कॉलेज अनुमति दी है. कॉलेज खोले जाने के मामले में किसी भी प्रकार से राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यहां से कॉलेज उठाकर दूसरे जगह ले जाया गया तो इसे लेकर लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा. साथ ही चरणबद्ध तरीके से आंदोलन भी करेंगे. बैठक के बाद ग्रामीण एकजुटता दिखाते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे और बीडीओ को मांग पत्र भी सौंपा. इस मौके पर समलोन बोदरा, डेबरा सिरुम,दोदेया बोदरा, निरमल हपतगड़ा, जोहन चंपिया,जुनुल लोमगा, सनिका चंपिया,बिरसा लुगुन,ज़ुरा हेम्ब्रेम केला में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-panchayat-level-pm-housing-beneficiary-day-organized/">मनोहरपुर

: पंचायत स्तरीय पीएम आवास लाभुक दिवस आयोजित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही