Search

चक्रधरपुर : इंदुरूवा गांव में ग्रामीणों को केंद्र की योजनाओं की दी जानकारी

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अनुसूचित जनजाति प्रदेश महामंत्री विजय कुमार मेलगांडी ने रविवार को नकटी पंचायत के इंदुरुवा गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष के कार्यकाल के दौरान चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के तर्ज पर तेजी से विकास हो रहा है. समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-pilgrims-of-jharkhand-resurgence-campaign-reached-ayta-from-rajnagar/">चाईबासा

: झारखंड पुनरुत्थान अभियान के पदयात्री राजनगर से आयता पहुंचे
उन्होंने कहा की ग्रामीणों के जनहित में विशेषकर प्रधानमंत्री आवास शौचालय, आयुष्मान भारत, किसान समृद्धि निधि, उजाला योजना चलाए जा रहे हैं, जिसका लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है. इस दौरान ग्रामीणों ने इंदुरूवा नदी पर पुल नहीं होने के कारण होने वाली समस्याओं से अवगत कराया. इस पर उन्होंने जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया. मौके पर गांव के मुंडा पितय बोदरा, रामसिंह बोदरा, रमेश लोहार, करमेल बोदरा, सांकरी बोदरा, बगुन बोदरा, जादू बोदरा, सुला पूर्ति, सालुका पूर्ति, मोटय पूर्ति, नदु गागराई, डाबु गागराई, मूकरू बोदरा, मंगल बोदरा, संतोष गागराई समेत अन्य महिला पुरुष ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//