Search

चक्रधरपुर : ग्रामीणों ने विधायक सुखराम उरांव से की मुलाकात, सौंपा पत्र

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड के सुरुबुड़ा पंचायत के जानुमबेड़ा गांव स्थित ब्राह्म्णी नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव से मुलकात किया. पुल निर्माण संघर्ष समिति के तत्वावधान में ग्रामीणों ने विधायक सुखराम उरांव से कहा कि जानुमबेड़ा गांव स्थित ब्राह्म्णी नदी पर पुल निर्माण की मांग वर्षों से हो रही है. नदी पर पुल नहीं होने व सड़क की समस्या के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. खासकर बरसात के मौसम में ग्रामीणों को रास्ता बदलकर लंबी दूरी तय कर गांव जाना पड़ता है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jharkhand-12th-arts-commerce-result-released-shriram-inter-college-result-better/">आदित्यपुर

: झारखंड 12वीं आर्ट्स-कॉमर्स का रिजल्ट जारी, श्रीराम इंटर कॉलेज का रिजल्ट बेहतर

वित्तीय वर्ष 2023-24 में कराया जाएगा पुल का निर्माण

इसे लेकर ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले ग्रामसभा कर नाराजगी भी जताई थी. पुल का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाना चाहिए. इस दौरान पुल निर्माण संघर्ष समिति के सदस्यों ने विधायक सुखराम को एक पत्र भी सौंपा. विधायक ने कहा कि डीएमएफटी की जिला स्तरीय बैठक में पुल निर्माण की मांग को रखा गया था. पुल का निर्माण वित्तीय वर्ष 2023-24 में पूरा कराया जाएगा. इस मौके पर समाजसेवी जवाहरलाल बांकिरा, गोमिया गगराई, गंगाराम गगराई, मोहन सिंह हेंब्रम, रत्न हेंब्रम, मानसिंह केराई, मंगल सिंह बोदरा समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//