Search

 
 
 

चक्रधरपुर : होयोहातु पंचायत के विभिन्न गांव के ग्रामीणों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को सौंपा मांगपत्र

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र होयोहातु पंचायत के विभिन्न गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी फ्लेक्स आनंद एक्का को मांगपत्र सौंपा. ग्रामीणों ने कहा कि पिछले एक सप्ताह पूर्व राशन डीलर नारायण महतो के दुकान से पांच गांव के 500 से अधिक कार्डधारियों ने अनाज कटौती का हवाला देते हुए अनाज का उठाव नहीं किया था. लेकिन एक सप्ताह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीण नाराज है. ग्रामीणों ने मांग की है कि डीलर नारायण महतो को हटाकर डीलर लीलमुनि महतो से अनाज वितरण कराया जाए. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-district-vice-president-of-rashtriya-janata-dal-protested-in-the-block-office-premises-police-closed-it/">चक्रधरपुर

: आरजेडी के जिला उपाध्यक्ष ने प्रखंड कार्यालय परिसर में दिया धरना, पुलिस ने बंद कराया

लीलमुनी को राशन वितरण करने की अनुमती देने की मांग

हालांकि पिछले दो माह पहले ही विभाग ने राशन डीलर लीलमुनी महतो निलंबित कर दिया गया है. ग्रामीणों ने पुन: डीलर लीलमुनी महतो को राशन वितरण करने की अनुमती देने की मांग की है. मुखिया रघुनाथ गुंडुवा ने कहा कि निलंबन को रद्द कर पुन: लीलमुनी महतो को अनाज वितरण करने की अनुमती दी जाए. मौके पर सुगना हेंब्रम, घनश्याम हांसदा, बागुर हांसदा, आनंद गंजू, प्रधान हांसदा, लखींद्र हांसदा, बाबूलाल हांसदा, साधु चरण हांसदा, रूईवारी धोबा, ललिता सामड, निकिता सोय, पाकी हांसदा, सोमवारी सामड, गुरुवारी सामड, सीताराम हांसदा, मानकी हांसदा, पांडू हांसदा, सोना सोय समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही