Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : सुदूरवर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों को फिल्म दिखा कर किया गया मनोरंजन

Sonua : नक्सल प्रभावित क्षेत्र गोइलकेरा थाना सोयतबा सीआरपीएफ कैंप में जिला पुलिस व सीआरपीएफ 60वीं बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीणों को देशभक्ति व क्षेत्रीय भाषा की फिल्म दिखाई गई. फिल्म देखने के लिए सोयतबा, नुंगरी, चाकोसाई आदि कई गांव के तीन सौ से अधिक ग्रामीण कैंप पहुंचे थे. ग्रामीणों ने फिल्म का आंनद लिया. ग्रामीणों को जलपान भी कराया गया. इसे भी पढ़ें :तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-jai-bharat-satyagraha-of-congress-started-in-support-of-rahul-gandhi/">तांतनगर

: राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का जय भारत सत्याग्रह शुरू

क्षेत्र की शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सहयोग करने की अपील की

इस दौरान सीआरपीएफ 60डी कैंप के सहायक कमाडेंट गौरी शंकर ठाकुर ने ग्रामीणों से क्षेत्र की शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सहयोग करने की अपील की. उन्होंने ने कहा कि सीआरपीएफ ग्रामीणों के हर समय मदद के लिए तैयार है. ग्रामीणों की सेवा के लिए सीआरपीएफ के जवान यहां मौजूद है. सीआरपीएफ जवानों ने भटके ग्रामीणों से मुख्यधार में जुड़ने की अपील की. मौके पर काफी संख्या में सीआरपीएफ जवान व ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-three-transformers-stolen-from-two-villages-of-hatnatodang-panchayat-case-registered-in-police-station/">चक्रधरपुर

: हतनातोडांग पंचायत के दो गांव से तीन ट्रांसफार्मर की हुई चोरी, थाना में मामला दर्ज
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही