Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : समस्याओं को लेकर जोजोडीह टोला में ग्रामीणों ने की बैठक आयोजित

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की ईटीहासा पंचायत अंतर्गत उचीबीता गांव के जोजोडीह टोला में मंगलवार को गांव के मुंडा सुखलाल सोय की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सह समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई मुख्य रूप से मौजूद थे. बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि देश आजादी के बावजूद भी गांव में पक्की सड़क नहीं है, जिसके कारण ग्रामीणों को बारिश के दिनों में आवाजाही करने में काफी परेशानी होती है. ‌जिसे ध्यान में रखते हुए मुख्य सड़क से कप्तान सोय के घर तक 700 फीट पीसीसी सड़क का निर्माण के साथ-साथ एक पुलिया का भी निर्माण कराया जाए. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-on-the-occasion-of-world-environment-day-kiriburu-management-organized-various-programs/">किरीबुरू

: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किरीबुरू प्रबंधन ने विभिन्न कार्यक्रमों का किया आयोजन

बरसात के दिनों में कीचड़मय हो जाती है सड़क

टोला में 50 परिवार से अधिक लोग रहते हैं, जिनके लिए मात्र एक चापाकल है. जिसमें एक साल पहले चापाकल को सोलर जल मीनार से जोड़ा गया है. परंतु कुछ ही माह चलने के बाद जल मीनार खराब हो गया और चापाकल भी दम तोड़ चुका है. ‌उसी चापाकल पर गांव के सभी ग्रामीण निर्भर हैं. गाजीडीह चौक से उचीबीता स्कूल तक एक किलोमीटर मिट्टी मुरूम सड़क है. उक्त सड़क बारिश के दिनों में कीचड़मय हो जाती है. वहीं सूची बनाकर गांव के गरीब लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना से जोड़ने, वृद्धा पेंशन का लाभ देने समेत विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-review-of-development-works-in-the-meeting-of-panchayat-samiti-members/">चाकुलिया

: पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा

डॉ. गागराई ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

इस दौरान आश्वासन देते हुए समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई ने कहा कि गांव में व्याप्त समस्याओं को लेकर वे उपायुक्त से मुलाकात करेंगे. साथ ही जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान का प्रयास किया जाएगा. इस मौके पर लखींद्र सोय, बीरबल हेंब्रम, रामराय सोय, मनोहर हेंब्रम, रामराम हेंब्रम, पिंकी सोय, धानसिंह सोय, दुर्गा हेंब्रम, संजय हेंब्रम, बागुन हेंब्रम, गौरा हेंब्रम, कप्तान सोय समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही