Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : सड़क निर्माण में अनियमितता पर ग्रामीणों ने जताया विरोध, कार्य कराया बंद

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की सुदूरवर्ती क्षेत्र नलिता पंचायत के नलिता गांव में सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही बरते जाने पर गुरुवार को ग्रामीणों ने जमकर नाराजगी जताई. जानकारी पाकर पंचायत की मुखिया आंति सामड, पंचायत समिति सदस्य रविंद्र डांगिल भी निर्माणस्थल पर पहुंचे. जहां ग्रामीणों की शिकायत पर मुखिया व पंचायत समिति सदस्य ने सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया. सड़क निर्माण के दौरान बरती गई अनियमितता के कारण जगह-जगह सड़क पर बोल्डर दिखने लग गए हैं. वहीं सड़क निर्माण में कालीकरण घटिया स्तर से किया जा रहा है. जांच में गड़बड़ी पाए जाने के बाद मुखिया व पंचायत समिति सदस्य ने कार्य करा रहे मुंशी को तत्काल काम बंद कराने का निर्देश दिया. मौके पर मुखिया ने कहा कि जब तक अनुमंडल पदाधिकारी जांच करने नहीं पहुंचती है तब तक काम को बंद रहेगा. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-25-kv-transformer-installed-on-the-initiative-of-mla-sanjeev-sardar/">डुमरिया

 : विधायक संजीव सरदार की पहल पर लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर 

सड़क पर दिख रहे बोल्डर

मुखिया ने कार्य कर रहे मजदूरों से बात की तो मजदूरों ने कम मजदूरी दिए जाने की शिकायत की. यहां काम कर रही महिला मजदूरों ने बताया कि मजदूरी दर ढाई सौ रुपए दिया जा रहा है. मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि यह सड़क बहुत ही महत्वपूर्ण सड़क है, इससे रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण आना-जाना करते हैं, वर्षों बाद सड़क का मरम्मत कराया जा रहा है, लेकिन इसमें लापरवाही बरती जा रही है. जिस जगह पर पीसीसी कराया गया है वहां काफी मात्रा में रोजाना डस्ट उड़ते हैं, जिसके कारण सड़क निर्माण में उपयोग किया गया बोल्डर अब बाहर आने लग गया है. इस दौरान मुखिया व पंचायत समिति सदस्य ने सड़क को कुरेद कर भी देखा, जिसमें सड़क की मिट्टी सामने आ गई.

 डीसी व एसडीओ से की जायेगी शिकायत

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क का निर्माण नालिता गांव से बुरुनलिता तक पांच किलोमीटर किया जाना है. सड़क निर्माण में बरती जा रही लापरवाही को लेकर कई बार संवेदक व कार्य करा रहे हैं मुंशी को कार्य बेहतर कराने को कहा गया है लेकिन इसके बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है. मुखिया ने इसकी शिकायत जिला के डीसी व एसडीओ से करने की बात कही. मौके पर ग्रामीण मोहन डांगिल, रुईदास डांगील, सोमनाथ सामड, मंडवारी तांती, गुरूवारी तांती,जीतमुनी कुम्हार समेत बड़ी संख्या में महिला पुरुष ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-chief-association-expressed-gratitude-to-deputy-commissioner-and-superintendent-of-police/">मझगांव

: मुखिया संघ ने उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक का जताया आभार

निर्माण शुरू होने के बाद अब तक नहीं लगाया बोर्ड

नलिता गांव से बुरुनलिता तक सड़क का निर्माण कार्य लगभग छह महीने पहले शुरू किया गया था. लेकिन अब तक सड़क निर्माण का योजना बोर्ड नहीं लगाया गया है, वहीं गांव में पांच साल पहले निर्माण कराए गए पुराने बोर्ड को भी संवेदक के आदेश पर उखाड़ कर ले जाया गया. इस बारे में कार्य करा रहे मुंशी ने बताया कि संवेदक के आदेश पर ही बोर्ड को ले जाया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही